International Geeta Jayanti Mahotsav

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah आज अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में करेंगे शिरकत, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda बोलें मानव जीवन सार्थक करती है श्रीमद्भागवत गीता

कुरुक्षेत्र धर्म बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में संपूर्ण ज्ञान का स्रोत निहित है। गीता मानव दर्शन जीते हुए आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। जेपी नड्डा ने कहा कि भागवत गीता हजारों वर्ष उपरांत आज भी प्रासंगिक है और हमें अंधेरे से उजाले व अज्ञानता से प्रकाश का मार्ग दिखाती है। श्रीमद्भागवत गीता को पढ़कर ही मानव जीवन सार्थक हो सकता है।

यह विचार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत गीता ज्ञान संस्थान में पहुंचकर कहें। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान संस्थान में आकर उन्हें विशेष अनुभूति हुई है। उन्हें पुनः गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज से प्रेरणा मिली है। इस दौरान जेपी नड्डा कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में भी शामिल हुए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अगर जीवन को अंधेरे से उजाले और अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाना है तो अपने आत्म विश्लेषण को और मजबूत बनाना होगा। मनुष्य जितना श्रीमद्भागवत गीता का अध्ययन करेगा, उसका जीवन उतना ही स्पष्टता से आगे बढ़ेगा।

जयंती 1

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थान में भागवत गीता का प्रसार और गीता की अहमियत दुनिया में सही ढंग से प्रसारित हो, इस परिपेक्ष में रखने का अद्भुत प्रयास यहां हो रहा है। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का योगदान अतुलनीय व प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को व्यक्तिगत रूप से सहयोग के साथ पूरा समर्थन करना चाहिए। यह ईश्वरीय कार्य समाज को दिशा देने में उपयोगी व सहयोगी रहेगा।

Whatsapp Channel Join

जयंती 2

इस दौरान गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता एक ऐसा ग्रंथ है, जिस पर आज भी चिंतक विचार करते हैं कि अशांति के समय कैसे शांति व सद्भाव का संदेश दिया गया। यह युगों-युगों उपरांत आज भी सार्थक है। वहीं अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में हरियाणा पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हरियाणा पवेलियन में हरियाणा की संस्कृति के साथ-साथ खानपान व हरियाणा से जुड़ी अन्य वस्तुएं भी देखने को मिल रही है। जिन्हें देखने के लिए देशभर से लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

जयंती

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान सम्मेलन की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। लगातार कई वर्षों से गीता महोत्सव में संत सम्मेलन का आयोजन भी जा रहा है। यह पहला मौका है जब देश के गृह मंत्री अमित शाह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार शिरकत करने आ रहे हैं।

अमित शाहाहा 1

आज गीता महोत्सव में शिरकत करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

गौरतलब है कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 7 से 24 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर आज 22 दिसंबर को कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुर में संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे, तो वहीं देश के महान साधु संत सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान गीता पर मंथन किया जाएगा।

अमित शाह 1

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा पवेलियन का भी निरीक्षण करेंगे और हरियाणा की संस्कृति व खानपान का लुत्फ उठाएंगे। आज होने वाले कार्यक्रम को लेकर एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल ने रिहर्सल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।