Faridabad

Faridabad जिले की 6 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, प्रमुख नेताओं ने डाले वोट

हरियाणा फरीदाबाद विधानसभा चुनाव

Faridabad जिले में सभी 6 विधानसभा सीटों पर आज मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह 9 बजे तक फरीदाबाद जिले में 8.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। फरीदाबाद जिले में कुल 17 लाख 94 हजार 552 मतदाता हैं, जिनके लिए 1 हजार 650 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है, और मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

अन्य खबरें..