Vrindavan Trust invites Swami Gyananand Maharaj

Vrindavan Trust ने चुलकाना धाम यात्रा के लिए Swami Gyananand Maharaj को दिया निमंत्रण, श्याम प्रभु के अंतर मन से जोड़ती है Padyatra

धर्म पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

वृंदावन ट्रस्ट पानीपत द्वारा आगामी 17 मार्च को चुलकाना धाम यात्रा के लिए गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज को निमंत्रण दिया। इस दौरान ट्रस्ट के कई पदाधिकारी स्वामी ज्ञानानंद के पास पहुंचे और उनसे कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराजन ने कहा कि पदयात्रा श्याम प्रभु के लिए हमें श्याम प्रभु के अंतर मन से जोड़ती है, यात्री भक्त जब एक कदम श्याम प्रभु की ओर बढ़ाते हैं, तो उनकी श्याम प्रभु की ओर से नजदीकियां बढ़ती है। महाराज ने कहा कि वह स्वयं भी यथा संभव पदयात्रा करेंगे, वृंदावन ट्रस्ट की ओर से आयोजित यात्रा में पैदल भाग लेंगे। गीता की धरती कुरुक्षेत्र श्री कृष्ण कृपा धाम से पानीपत वीडियो को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि पानीपत वीडियो की देशभक्ति धर्म भक्ति श्याम भक्ति विश्व में प्रसिद्ध है।

बता दें कि वृंदावन ट्रस्ट पिछले एक दशक से कृष्ण भक्ति में सरोवर है। जनपद के लाखों लोगों की भक्ति के मार्ग से जोड़ने में क्रिया वन है। आने वाली 17 मार्च की पदयात्रा भी इस उद्देश्य के लिए सराहनीय कदम है। वृंदावन ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल में वरिष्ठ सदस्य संजय ने महाराज को पानीपत वीडियो की ओर से निमंत्रण दिया।

यात्रियों को दी जाएगी यूनिक आईडी

उन्होंने कहा कि वृंदावन ट्रस्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड यात्रियों को यूनिक आईडी दी जाएगी, जिससे उनको खजाना प्रसाद तुलसी जी का प्रसाद 56 भोग का प्रसाद व 11 भंडारों में सुगमता से सेवाएं प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जोगिंद्र कुंडू व बलदेव गांधी ने कहा कि यात्रियों का कंफर्ट लेवल बनाए रखना वृंदावन ट्रस्ट का परम कर्तव्य है। जिसके लिए लगभग 1100 सेवक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आईटी संयोजक रविंद्र मल्होत्रा ने यात्रा के जनसंपर्क को महाराज के समक्ष रखा।