अरावली

अरावली की गोद में सजेगा ‘वेस्ट टू आर्ट विश्वद्वीप पार्क’, 20 एकड़ में बनेंगी सातों महाद्वीपों की कलाकृतियाँ, लागत 30 करोड़ तक संभव

हरियाणा फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने एक बेहद अनोखी और भव्य योजना का खाका तैयार किया है। अरावली की पहाड़ियों में, अनखीर-सूरजकुंड रोड पर मानव रचना शिक्षण संस्थान के सामने निगम की जमीन पर ‘वेस्ट टू आर्ट विश्वद्वीप पार्क’ बनाया जाएगा। यह पार्क करीब 20 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा और इसमें विश्व के सातों महाद्वीपों की चुनिंदा कलाकृतियों की प्रतिकृतियाँ स्थापित की जाएंगी।

इस भव्य पार्क की खास बात यह होगी कि ये कलाकृतियाँ बेकार और रीसायकल किए गए मटेरियल से तैयार की जाएंगी, जिससे कला और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन संगम प्रस्तुत होगा।

एक साल से चल रही थी ज़मीन की तलाश, अब मिला उपयुक्त स्थान

Whatsapp Channel Join

नगर निगम पिछले एक साल से इस प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश में था। पहले खोरी गांव की कब्जा मुक्त जमीन पर यह पार्क बनाने का विचार था, पर जमीन उपलब्ध न होने से योजना ठप हो गई। सेक्टर-31 समेत कई और स्थानों का भी निरीक्षण किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब अंततः अनखीर-सूरजकुंड रोड पर निगम की अपनी जमीन पर यह योजना साकार होने जा रही है।

वन विभाग से एनओसी का इंतजार

नगर निगम ने वन विभाग को एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के लिए आवेदन भेज दिया है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, पार्क के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी।

28 से 30 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान

फिलहाल पार्क का प्रारूप तैयार किया जा रहा है और बजट निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार इस परियोजना की लागत 28 से 30 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

वेस्ट टू वंडर पार्क’ की तर्ज पर, लेकिन और भी भव्य

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बने ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ की ही तर्ज पर यह नया पार्क बनाया जाएगा, जहाँ दुनिया के सात अजूबों की रीसायकल मटेरियल से प्रतिकृतियाँ बनाई गई हैं। लेकिन, ‘विश्वद्वीप पार्क’ की अवधारणा इससे एक कदम आगे है—यहां सातों महाद्वीपों की विविध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली कलाकृतियाँ एक ही जगह देखने को मिलेंगी।

अन्य खबरें