Alert

Weather alert: हरियाणा में फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी, टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, जाने मौसम की पूरी अपडेट

हरियाणा

Haryana मौसम तेजी से करवट ले रहा है। फरवरी के महीने में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का अनुभव होने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह और शाम को हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा रही है।

मौसम शुष्क

हिसार में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड

 हिसार का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बालसमंद में तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पिछले 14 सालों में फरवरी महीने में सबसे अधिक है। इससे पहले फरवरी 2011 में 10 फरवरी को इतना तापमान दर्ज किया गया था।

Whatsapp Channel Join

फिर गिर सकता है तापमान

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 12 फरवरी से उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही, प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह और देर रात को हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

5gff9868 rajasthan weather update 625x300 01 March 24

फसलों पर पड़ रहा प्रभाव

बढ़ते तापमान का प्रभाव गेहूं की फसल पर साफ दिखाई देने लगा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक गर्मी के कारण गेहूं के पौधे बौने रह सकते हैं और उनकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक फसलों की नियमित निगरानी कर रहे हैं।

मौसम पूर्वानुमान: 25-26 दिसंबर को हरियाणा में रहेगा खुश्क, 27-28 दिसंबर को बारिश की संभावना

हरियाणा में अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में 15 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 14 से 16 फरवरी के दौरान हवाओं में बदलाव आ सकता है। 16 फरवरी को दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी संभावित है, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

उत्तर भारत में मौसम का हाल

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे समूचे उत्तर भारत में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

weather alert e1738003410560

अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, मध्य भारत में अगले 24 घंटे तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज

 बुधवार (14 फरवरी) को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम और रात के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी।

अन्य खबरें

पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि: करनाल में शोक संतप्त परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले – कश्मीर में स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए हथियारों की सुरक्षा, देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई

पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि: करनाल में शोक संतप्त परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले – कश्मीर में स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए हथियारों की सुरक्षा, देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई