Alert

Weather Alert: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज: जानिए 12 फरवरी तक कैसा रहेगा हाल

हरियाणा

Haryana प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 12 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि 8 और 9 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने की संभावना है। इसके कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम पूर्वानुमान: 25-26 दिसंबर को हरियाणा में रहेगा खुश्क, 27-28 दिसंबर को बारिश की संभावना

ठंडी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट संभव

 मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 फरवरी के दौरान उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में सुबह और देर रात कोहरा पड़ सकता है।

Whatsapp Channel Join

01 11 2023 weather latest 23570114

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

 वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। यह विक्षोभ 8 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पहुंचेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों पर पड़ सकता है।

Cold is increasing continuously in Haryana

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान सोनीपत में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में सबसे अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों में करनाल में 7.2, हिसार में 7.4, फतेहाबाद में 7.3 और सिरसा में 7.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

मौसम शुष्क
मौसम शुष्क

गर्मी बढ़ने के संकेत

 विशेषज्ञों के अनुसार, 9 से 12 फरवरी के बीच तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे मौसम में गर्माहट बढ़ेगी। हालांकि, 13 और 14 फरवरी को हल्की गिरावट संभव है, लेकिन 15 फरवरी से तापमान फिर से बढ़ने लगेगा।

शुष्क मौसम का प्रभाव

 पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों में फरवरी के मध्य तक शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश की कमी के कारण किसानों को फसल की सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

अन्य खबरें