LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में भाजपा बहुमत के आंकड़े से लगातार आगे चल रही है। भाजपा अब तक 47 सीटों पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस रुझानों में भी शून्य पर दिखाई दे रही है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। कालकाजी से आतिशी ने जीत दर्ज की है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनावों में AAP के प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि ‘ लड़ो आपस में…।’ उमर अब्दुल्ला का यह तंज आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदर्शन और विपक्षी दलों के बीच की खींचतान पर इशारा करता है।
LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी की एक सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि यह झूठी जीत है। सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है।
LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बधाई देता हूं।
LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच लगातार आ रही बुरी खबरों पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है। जंगपुरा से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं। अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं।
LIVE: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद कुमार विश्वास ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बात की खुशी है कि आखिरकार दिल्ली के लोगों को न्याय मिला, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने की हत्या करने वाले को आज सबक मिला है। वहीं, दुख इस बात का है एक ऊर्जा निकली थी, लेकिन इसका सदुपयोग नहीं हो पाया।
LIVE: भाजपा के वोट शेयर में 9% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि आप (AAP) को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही कोई सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन उसने अपने वोट शेयर में 2% की बढ़ोतरी की है। अब तक के परिणामों के बीच भाजपा को 46.67 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी को 43.32 प्रतिशत वोट मिले हैं।
LIVE: गांधीनगर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अरविंद सिंह लवली ने जीत हासिल की. वहीं, आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी दूसरे स्थान पर रहे. दोनों के बीच जीत हार का फर्क 11 हजार से ज्यादा मतों का रहा।
LIVE: मतगणना शुरू होने के बाद कालका जी सीट पर सुबह से ही चल रही कांटे की टक्कर के बाद सामने आए नतीजों ने चौंका दिया है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी की जीत की खबर आने के बाद कार्यकर्ताओं में थोड़ा उत्साह जागा।
LIVE: नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज कराने के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है।
LIVE: दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादयान 2029 वोटों से जीते हैं। उन्हें 22191 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के भुवन तंवर को 20162 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के प्रदीप कुमार उपमन्यु 4252 वोटों से तीसरे नंबर पर रहे हैं।
LIVE: जंगपुरा विधानसभा सीट पर 10 में से 9 राउंड की मतगणना के बाद मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा और जनता के फैसले को स्वीकार किया। कहा कि, 600 वोटों के मामूली अंतर से हार दर्शाता है कि मुकाबला काफी कड़ा था। इस तरह की पराजय के बाद आत्ममंथन जरूरी होता है, और जैसा कि उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी निश्चित रूप से विश्लेषण करेगी कि कहां चूक हुई।
LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है, और ताज़ा रुझानों के अनुसार, भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। मुस्तफाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पद के सवाल पर कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा 49 से 52 सीटें जीतेगी, जैसा कि 1993 में हुआ था।

LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, जिसमें बीजेपी 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस महत्वपूर्ण बढ़त के बीच, बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें इंडिया गेट पर कमल का फूल खिला हुआ दिखाया गया है। इस पोस्टर के माध्यम से पार्टी ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है।
LIVE: छठे राउंड की मतगणना के बाद नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल 430 वोटों से पीछे हो गए हैं। कालकाजी सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी लगातार पिछड़ती दिख रही हैं, भाजपा के रमेश बिधूड़ी उनसे 3231 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, जंगपुरा विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 3869 वोटों से आगे हो गए हैं।
LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी होते देख भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इस बीच ताजा अपडेट आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7.45 बजे भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
LIVE: पिछले माह नामांकन के दौरान दिल्ली में भाजपा उम्मीद रमेश बिधूड़ी मुख्यमत्री आतिशी पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा कालकाजी सीट पर अपना उम्मीदवार बदल सकती है, लेकिन चुनावी रुझान रमेश बिधूड़ी के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं। वोटों की गिनती शुरू होने से ही बिधूड़ी लगातार बढ़त बनाए हैं। मुख्यमंत्री आतिशी 3231 वोटों से पीछे चल रही हैं।
LIVE: समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में पिछड़ रही आम आदमी पार्टी पर एक बार फिर तंज कसा है। उन्होंने कि शराब का जिन्न ले डूबा…। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता को यह विश्वास दिलाना चाहिए था कि वो उनके लिए काम करेंगे. मैं बार बार बताता था, लेकिन उनके दिमाग में कभी नहीं आया. शराब की दुकानों को लेकर उन्होंने मुद्दा उठाया. शराब की बात क्यों आई, क्योंकि उन्हें धन और दौलत चाहिए था. इसी शराब के कारण वो बदनाम हो गए. इसी कारण लोगों को भी मौका मिला।”
LIVE: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर जारी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर 430 वोटों से पिछड़ गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा बढ़त बनाते दिख रहे हैं।
LIVE: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा से एक बार फिर आगे चल रहे हैं। सुबह से ही वोटों की गिनती में पीछे चल रहे थे। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह काे पछाड़ते हुए मनीष सिसोदिया 2686 वोटों से आगे चल रहे हैं।
LIVE: दिल्ली मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद में भी भारतीय जनता पार्टी अच्छी खासी बढ़त बनाए हुए हैं। यहां भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार 31648 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस के अली मेंहदी 40584 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
LIVE: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कांटे की BJP और AAP के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ 386 वोटों आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा अब पीछे हो गए हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित 8610 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
LIVE: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बार पटपड़गंज सीट छोड़कर जंगपुरा से किस्मत आजमाई है, लेकिन सुबह से ही वोटों की गिनती में पीछे चल रहे हैं। मनीष सिसोदिया को पछाड़ते हुए भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह 1314 वोटों से आगे चल रहे हैं।
LIVE: पटपड़गंज विधानसभा सीट पर यूपीएससी की तैयारी कराने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा 7229 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी ने उन्हें पछाड़ दिया है। वहीं, इस सीट पर कांग्रेस के अनिल कुमार 16488 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
LIVE: कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी 1342 वोटों से पीछे चल रही हैं। भाजपा के रमेश विधुड़ी मतगणना शुरू होने के बाद से ही बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा 8025 वोटों से पीछे चल रही हैं।
LIVE: बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी भाजपा के नारायण दत्त शर्मा को पीछे छोड़ते हुए 8844 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि फरीदाबाद से तीन बार सांसद रहे अवतार भड़ाना के बेटे अर्जुन भड़ाना 12229 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
LIVE: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज भाजपा की शिखा रॉय से 449 वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अब वह 459 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के गर्वित सिंघवी 5689 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
LIVE: दिल्ली के वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। वह भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ से 8474 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, इस सीट पर कांग्रेस के मोहम्मत इशराक खाना 14266 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
LIVE: कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी 1043 वोटों से पीछे चल रही हैं। भाजपा के रमेश विधुड़ी मतगणना शुरू होने के बाद से ही बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा 11360 वोटों से पीछे चल रही हैं।
LIVE: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कांटे की BJP और AAP के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ 254 वोटों आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा अब पीछे हो गए हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित 3937 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
LIVE: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज भाजपा की शिखा रॉय से 449 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के गर्वित सिंघवी 3073 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
LIVE: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कांटे की BJP और AAP के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ 74 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित 1868 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का रुझान आना शुरू हो गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक BJP का वोट प्रतिशत 52.20 और AAP का 40.28 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
LIVE: करावल नगर विधानसभा सीट से BJP के कपिल मिश्रा 3109 वोटों से आगे चल रहे हैं, इस सीट पर आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी दूसरे और कांग्रेस के डॉ. पीके मिश्रा तीसरे स्थान पर हैं।
5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। चुनाव पूर्व 14 एग्जिट पोल जारी किए गए थे, जिनमें से 12 ने भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया था, जबकि 2 पोल ने केजरीवाल की सरकार की वापसी की भविष्यवाणी की थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरूहो चुकी है। उम्मीद है कि दोपहर 2 बजे तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार कौन बनाएगा। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आम आदमी पार्टी (आप) लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी।

एग्जिट पोल्स के अनुमान
चुनाव के बाद जारी किए गए अधिकांश एग्जिट पोल्स में भाजपा की जीत का अनुमान जताया गया है। पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 39-49 सीटें, आप को 21-31 सीटें, और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना है। मैट्रिज के एग्जिट पोल ने भाजपा को 35-40 सीटें और आप को 32-37 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। वहीं, पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल ने भाजपा के लिए 51-60 सीटों की भविष्यवाणी की है, जबकि आप को 10-19 सीटें मिलने का अनुमान है।

पार्टियों के दावे
आम आदमी पार्टी का दावा है कि वह लगभग 50 सीटें जीतेगी, जबकि 7-8 सीटों पर कांटे की टक्कर होगी। वहीं, भाजपा का कहना है कि इस बार वह अरविंद केजरीवाल की पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।
मतगणना की प्रक्रिया
मतगणना के लिए दिल्ली में 19 केंद्र बनाए गए हैं, जहां ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग की आधिकारिक और रिजल्ट पोर्टल पर लाइव नतीजे देखे जा सकते हैं।

पिछले चुनाव का परिदृश्य
2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 8 सीटें मिली थीं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।
अब देखना यह है कि इस बार दिल्ली की जनता किसे अपना जनादेश देती है। क्या आप अपनी जीत की हैट्रिक लगाएगी, या भाजपा लंबे अंतराल के बाद सत्ता में वापसी करेगी? सभी की नजरें शनिवार को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।