yellow alert

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, किसानों के लिए राहत की उम्मीद

कैथल जींद फतेहाबाद हरियाणा हिसार

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र के किसान अब आस लगाए बैठे हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने यहां बारिश की संभावना जताई है।

IMD ने पंजाब से सटे जिलों में भी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि दक्षिण और पूर्वी हरियाणा में बूंदाबांदी का भी अनुमान है। आज सुबह सोनीपत, नारनौल, झज्जर, पानीपत, रोहतक, समालखा और पलवल में हल्की बूंदाबांदी देखी गई, वहीं चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं।

Screenshot 4200

फरीदाबाद में कल रात बादल थे, लेकिन अब मौसम साफ हो चुका है, जबकि जींद में हल्की धूप खिली है। किसानों की चिंता इस बात से है कि जनवरी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे फसलों के लिए नुकसान की आशंका बढ़ गई थी।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 4202

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश से फसलों को फायदा हो सकता है, खासकर गेहूं के इलाकों में। हालांकि, 5 फरवरी के बाद पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आने और कोहरे की गतिविधि बढ़ने का अनुमान है।

Screenshot 4203

लेकिन, मौसम के इस बदलाव के साथ ही फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, और महीने के अंत तक गर्मी का अहसास भी हो सकता है।

अन्य खबरें