Weather is going to change in Haryana in the next five days

Haryana में अगले पांच दिनों में बदलने वाला है मौसम, 31 जनवरी से 5 फरवरी तक इन जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

चंडीगढ़ पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 जनवरी, 2 फरवरी व 5 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 30 जनवरी को सक्रिय होने वाले मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फतेहाबाद जिले में दिन का तापमान 12.3 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी 2.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई, यह सामान्य के लगभग करीब रहा। पंचकूला में रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। फिलहाल आज सुबह से ही कई जिलों में घना कोहरा छाया है। सोनीपत व आसपास के क्षेत्र में ओश की बूंदें बारिश की तरह टपक रही है। सर्दी भी बढ़ गई है।

09 30 454323642hju

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में 30 जनवरी, 2 और 5 फरवरी को तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इनके प्रभाव से 31 जनवरी से 5 फरवरी के बीच पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां होगी। वहीं भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल में बिखराव वाली बारिश की संभावना है।

अगले दो दिन खुश्क रहेगा मौसम

Whatsapp Channel Join

मौसम विशेषज्ञों का कहना है हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी यानी कल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने लेकिन रात में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है।

09 50 109577889fog

दिन के औसत तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी

सोमवार को प्रदेश के दिन के औसत तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान फतेहाबाद में दिन का तापमान 12.3 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में भी 2.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य के करीब रहा। पंचकूला में रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।