Alert

Weather: तापमान बढ़ा, अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड! जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

हरियाणा दिल्ली

Haryana दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में लगातार तेज धूप के चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले 5 डिग्री अधिक रहा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड एक बार फिर से दस्तक दे सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान भी है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है।

खेती पर प्रभाव
अचानक तापमान बढ़ने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गेहूं की फसल पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे दाना कमजोर हो सकता है। वहीं, आलू की खेती के लिए भी यह स्थिति नुकसानदायक है। हालांकि, सरसों की फसल के लिए यह तापमान अनुकूल साबित हो सकता है।

Whatsapp Channel Join

आज का मौसम कैसा रहेगा
मंगलवार को हल्का कोहरा छाने और धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

अन्य खबरें