Yamunanagar immersed in devotion to Ram

Yamunanagar राम की भक्ति में डूबा, 5 हजार दीए जलाकर मनाई दिवाली, 8 फरवरी को अयोध्या जाएगा 60 लोगो का जत्था

धर्म बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

अयोध्या में श्री रामलला विराजमान हो गए है। पूरा देश प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन है। यमुनानगर में भी पिछले दो दिन से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। यमुनानगर विधायक ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि पूरा यमुनानगर श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ है। सामाजिक संगठनों द्वारा 5 हजार दीए जलाए गए और आतिशबाजी कर दीपावली मनाई जा रही है।

विधायक ने कहा कि 8 फरवरी को यमुनानगर से एक स्पेशल जत्था अयोध्या श्री राम लाल के दर्शन के लिए रवाना होगा जिसमें करीब 60 राम भक्त शामिल है। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है हर तरफ श्री राम की धूम दिखाई दे रही है। सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के आयोजन से लोगों में भी भक्ति की भावना पैदा होती है। वही संगठन के सदस्य राजेश ने बताया कि श्री रामलला तंबू से उठकर अपने महलों में पहुंच चुके हैं जिसको लेकर हर भारतीय आज श्री राम की भक्ति में झूम रहा है। उन्होंने कहा कि आज 501 दिए जलाए गए आतिशबाजी की गई। सुबह से लेकर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।