सड़कों पर जमा बाढ़ के पानी ने स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। यमुनानगर में स्वास्थय विभाग की टीम ने जायजा लेने के बाद कहा कि बारिश के बाद अब डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है।
जुलाई को एंटी डेंगू माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार जमकर हुई वर्षा से आई बाढ़ ने स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। बाढ़ के जमा पानी में डेंगू और मलेरिया का लार्वा तेजी से पनपने की संभावना रहती है।
स्कूलों में भी पानी जमा हो गया था। धीरे-धीरे पानी उतर रहा है लेकिन नमी में लार्वा पनपने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। जिसे देखते हुए स्कूलों में विद्यार्थियों को पूरी बाजू के कपड़े पहनकर आने पर जोर दिया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन ने यमुनानगर के डीईओ को पत्र भी लिखा है। जहां पर पानी जमा है वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवाई और काला तेल ड़लवाया जाए जिससे लार्वा न पनप सके।

