Haryana कैबिनेट मत्रियों के बाद अब हरियाणा सरकार आम लोगों को तीर्थ यात्रा के लिए अयोध्या भेज रही हैं। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी में बस को हरी झंडी दिखाई।
26 यात्री 3 दिन में अय़ोध्या मंदिर के दर्शन करेंगे। हरियाणा सरकार ने उन तीर्थयात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है जो लंबे समय से अयोध्या दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। हरियाणा सरकार ने उन लोगों की ये मुराद भी अब पूरी कर दी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी के जिमखाना क्लब से तीर्थयात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।
कितने यात्री करेंगे इस मुहिम के तहत अयोध्या के दर्शन
कुल 46 लोगों ने अयोध्या मंदिर में दर्शन के लिए पंजीकरण कराया था। जिनमें से 26 यात्री ही यमुनानगर जिले से अयोध्या जा रहे हैं। तीर्थयात्री हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की जमकर सराहना भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि हरियाणा सरकार ने हमारी लंबे समय की मुराद को पूरा कर दिया है। 3 दिन अयोध्या में मंदिर के दर्शन करेंगे और मंदिर की बारीकियों को जानेंगे।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हमारे बहुत से बुजुर्गों की इच्छा होती है कि वो तीर्थयात्रा पर जाएं. हरियाणा सरकार की इस पहल से 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को इससे फायदा होगा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं रहा। ऐसे में कांग्रेस ने हरियाणा सरकार को घेरने का प्लान बना लिया है। कांग्रेस हरियाणा मांगे हिसाब नाम से एक नई मुहिम चला रही है। जिसमें हरियाणा सरकार से कई तीखे सवाल पूछे गए हैं। करनाल में दीपेंद्र हुड्डा ने इस मुहिम का आगाज किया। जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने तीखा कटाक्ष किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने 5 काम तो गिनवाएं हम 25 काम गिनवा सकते हैं।