thug ho rahe-super-modern-chanda maangne ke bhaane mahilao ko sunate the bhut pret ki jhuti khani police ne do ko dhardabocha

ठग हो रहे SUPER MODERN, चंदा मांगने के बहाने महिलाओं को सुनाते थे भूत-प्रेत की झूठी कहानी, पुलिस ने दो को धरदबोचा

यमुनानगर

यमुनानगर की सीआई टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दो ऐसे ठगों को पकड़ा हो जो मौका देख घर में घुसते थे और महिलाओं को भूतप्रेत और चंदा मांगने के बहाने ठगकर फरार हो जाते थे, अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

यमुनानगर में ठग लोगों को ठगने के नए-नए बहाने ढूंढ रहे है, लेकिन पुलिस के आगे उनका खेल कुछ दिन बाद खत्म हो जाता है। ऐसा ही एक हैरानी भरा मामला यमुनानगर की सीआईए-1 की पुलिस ने सुलझाया है। दरसअल ठग चंदा मांगने के बहाने घरों में घुसते थे और भूत प्रेत की बातें करके भोली भाली महिलाओं को डरा धमकाते थे और फिर फिराक देखते ही उन्हें ठग लेते थे, चाहे उन्हे पैसा मिले या फिर गहने की क्यों ना। केवल सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है।

ऐसे लोगों को घर में दाखिल न होने दें

Whatsapp Channel Join

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पता पूछने के बहाने और चंदा मांगने के बहाने घरों में घुस जाते हैं और भूत प्रेत के नाम पर डरा धमका कर ठगने का काम करते थे। पुलिस की तरफ से की गई है कि यदि घर में कोई महिला अकेली है, तो वह सावधान रहे और ऐसे लोगों को घर में दाखिल न होने दे। ऐसे लोग आपराधिक तत्व के होते हैं, जो किसी बड़ी संगीत वारदात को अंजाम दे सकते।