होली का त्योहार नजदीक आ गया है ऐसे में बाजार रंगों से सराबोर हो चुके हैं। Yamunanagar में मार्केट में अलग-अलग तरह के रंग और नई वैरिएटी देखने को मिल रही है। वहीं जिले में शांति बनाए रखने और आवारागर्दी पर नकेल कसने के लिए एसपी गंगाराम पूनिया ने सख्त हिदायत दी है।

होली का त्योहार करीब आ गया है। बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। दुकानों के बाहर अलग-अलग तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं। ग्राहक बड़े ही चाव से खरीददारी भी कर रहे हैं। यमुनागर में भी हर बार की तरह बाजार रंगों से सराबोर हो गए है। ग्राहक खरीददारी करने पहुंच रहे हैं।
हर्बल रंग की सबसे ज्यादा डिमांड

ग्राहक मोनिका शर्मा ने कहा कि हर्बल रंग की सबसे ज्यादा डिमांड है और मैं अपने बच्चों के लिए होली की शापिंग करने आई हूं। वहीं दुकानदार का कहना है कि इस बार चेहरे पर अलग और डिजाइनिंग मास्क की डिमांड है। ग्राहकों की फरमाइश पर रंग बिरंगी कुर्तियां और टीशर्ट भी दुकान पर उपलब्ध है। शहर में शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहें इसके लिए यमुनानगर पुलिस ने भी कमर कस ली है।

एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि जिले में 40 मुख्य जगहों पर नाके लगाए जाएंगे। किसी भी भी कानून को हाथ और हुडदंगबाजी करने नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसे करते पाया गया तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

