किसान आंदोलन 2.0 धीरे-धीरे अब तेज होता नजर आ रहा है। पंजाब के किसानों के साथ हरियाणा के कई किसान संगठन अब अलग-अलग प्रदर्शन कर आंदोलन में जान फूंक रहे हैं। आज यमुनानगर में टिकैत ग्रुप ने भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में सभी बीजेपी जिला मुख्यालय पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। यमुनानगर में भी जगाधरी की नई अनाज मंडी में पहले तो किसान इकट्ठे हुए और फिर ट्रैक्टर मार्च करते हुए नई अनाज मंडी से भाजपा मुख्यालय तक पहुंचे। प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने की। भाजपा जिला मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रही। प्रदर्शनकारी किसानों ने जिला मुख्यालय में घुसने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। किसान वहीं पर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुका। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने सरकार पर करारा वार किया।
उन्होंने कहा कि यह किसान विरोधी सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से की एक कोई भी वादे पूरे नहीं किया। हम चाहते हैं लखीमपुर खीरी में जो घटना हुई है उन किसान परिवारों को न्याय मिले। रतनमान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन इस आंदोलन में पंजाब के किसानों के साथ है और कल चंडीगढ़ में भी सयुंक्त किसान मोर्चा एक अहम बैठक करेगा और आगे आंदोलन की रणनीति अख्तियार करेगा। वही शंभू बॉर्डर पर किसानों पर आंसू गैस के गोले मारने पर भी रतनमान ने कहा की भाजपा सरकार किसानों का अपमान कर रही है। कल होने वाली बैठक में बड़ा फैसला लिया जाएगा।