हिसार में बुधवार को पंचायत विभाग द्वारा कैबिनेट मंत्री Ranbir Gangwa के गांव में जोहड़ पर पीला पंजा चला था। इस दौरान चार अवैध मकानों को तोड़ा गया था। वीरवार को नलवा विधायक रणधीर पनिहार पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान विधायक पनिहार ने कहा कि बीते दिन वह चंडीगढ़ में थे और इस मामले को लेकर मंत्री रणबीर गंगवा को भी फोन किया था।
लेकिन किसी कारणवश वे फोन नहीं उठा पाए और इस बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है। गांव के सरपंच भगवान दास से बातचीत की जाएगी। कानून के दायरे में न्याय किया जाएगा। मामले को लेकर जो है आज मुख्यमंत्री से भी बातचीत की गई है। बीते दिन जिनके मकान टूटे हैं उन लोगों से आज मिलकर जानकारी जुटाई जा रही है।