murder of friend in panipat

Panipat : युवक ने धारदार हथियार से की दोस्त की हत्या, वारदात से पहले मिलकर की शराब पार्टी, शव को झाड़ियों में फेंका

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के जिला पानीपत के हरि नगर में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों ने मिलकर बीती रात शराब पार्टी की थी। इसके बाद जब दोस्त सो गया तो इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने धारदार हथियार से दोस्त के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने दोस्त के शव को कमरे से बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह झाड़ियों में शव मिलने पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुरेश कुमार ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि मृतक 21 वर्षीय संगम उसका भांजा है। वह उत्तर प्रदेश के जिला औरैया के गांव लखनापुर का रहने वाला है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। एक भाई और एक बहन उससे छोटी है। सुरेश कुमार के अनुसार मृतक गांव में ही रहकर काम करता था। वह 10 दिन पहले ही पानीपत आया था। मृतक जहां काम करता था, उसने वहीं पर एक कमरा किराए पर लिया था। उसके पिता महेश और मां मितलेश पानीपत के हरि नगर में किराए पर रह रहे हैं। दोनों मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर बसर कर रहे हैं।

वहीं मृतक की मां मितलेश का आरोप है कि संगम को शुक्रवार रात उसके दोस्त दीपक ने फोन करके अपने पास बुलाया था। जब संगम दीपक के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही 3 और दोस्त मौजूद थे। मां का आरोप है कि सभी ने संगम के कमरे पर आकर पहले शराब पार्टी की। इस दौरान नशे में संगम और दीपक में कहासुनी हो गई। जिसके बाद अन्य तीनों युवक वहां से चले गए। इसके बाद संगम जब सो रहा था तो दीपक ने देर रात उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Whatsapp Channel Join