Ayurvedic Tips : फेशियल एक्ने और शरीर पर एक्ने या पिम्पल निकलने की वजह एक ही है। Dead skins और बैक्टीरिआ बढ़ने के कारण एक्ने होता है। हालांकि गर्मियों में एक्ने होना बेहद ही आम सी बात है। लेकिन जब यही एक्ने या पिंपल्स बढ़ जाए तो आपकी सुंदरता पर भी इसका सीधा असर पड़ता है। पिपंल्स को दूर करने के लिए कई सारे प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध हैं। लेकिन कौन सा प्रोडक्ट आपको सूट करेगा और कौन सा नुकसान कर जाए ये आप नहीं जानते हैं।
इसके अलावा कई सारे आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे भी हैं जिनके इस्तेमाल से रातो-रात पिपंल्स या एक्ने आपके चेहरे से गायब हो जाएंगे। तो सबसे पहले सवाल आता है कि आखिर पिपंल्स होते क्यों हैं, इनके क्या कारण हैं। यह कुछ दवाओं के असर के के कारण भी हो सकता हैं। मेकअप न हटाने से या फिर मेकअप प्रोडक्ट के सूट न करने पर भी पिंपल्स हो सकते हैं। इनके अलावा महिलाओं में पीसीओडी की समस्या की वजह से भी पिंपल्स हो सकते हैं। हार्मोनल बदलाव, खाने में शुगर, नमक और कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा क्वांटिटि होना। यह सभी पिंपल्स होने के कारण है। तो अब बात करते हैं आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खों के बारे में।
सबसे पहला है टी ट्री ऑयल

पिपंपल्स से छुटकारा पाने के लिए टी-ट्री ऑयल का यूज करना अच्छा रहेगा। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। सबसे पहले आप नारियल तेल में 2 से 3 बूंदे टी ट्री ऑयल मिक्स करें और कुछ पल के लिए इसे एफेक्टेड एरिया में लगाएं और इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
इसके बाद है एलोवेरा जेल

पिंपल्स के लिए ऐलोवेरा जेल रामबाण इलाज माना जाता है। स्किन ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप इसका यूज कर सकते हैं। अलोवेरा स्किन को नेचुरल मॉश्चराइजर प्रदान करता है। पिंपल्स में एलोवेरा जेल लगाने से आराम मिलता है।
फिर है शहद

बात करें शहद की तो इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे पिंपल्स से छुटकारा मिलता है। रात को पिंपल्स में शहद लगाएं इसके बाद सुबह उठकर धो लें। आपको जल्द आराम मिलेगा।
इसके अलावा है ग्रीन टी

ठंडे ग्रीन टी बैग को पिंपल्स पर रखने से आराम मिलता है। बता दें कि ग्रीन टी बैग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो सूजन और रेडनेस को कम करने में सहायक होता है।
इसके अलावा है बर्फ

पिपंल्स वाले एरिया में आइस क्यूब को कपड़े में लपेटकर लगाएं। बर्फ को सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए और इसके साथ ही आइस क्यूब को 20 सेकंड से ज्यादा समय तक चेहरे पर न रखें। आप बर्फ का इस्तेमाल कुछ सेकंड के बाद कर सकते हैं। इस उपाय को आप दिन में दो बार दोहरा सकती हैं। यह सूजन और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।