summer laddo

Ayurvedic Tips : शरीर को गर्मी में ठंडा रखने के लिए करें इन खास लड्डुओं का सेवन, थकान और कमजोरी भी होगी दूर

Health Ayurvedic Tips

Ayurvedic Tips : आयुर्वेद के मुताबिक हमारी बॉडी में तीन दोष होते है वात, पित और कफ दोष। बॉड़ी में इन दोष के कम या ज्यादा होने से बॉडी से एक तरह का असंतुलन पैदा होता है जो हमारी बॉडी में अलग-अलग बीमारियां पैदा करता है। गर्मी के मौसम में हमारी बॉडी में पित्त दोष बढ़ जाता है जिसकी वजह से हमारी बॉडी में हीट बढ़ जाती है। बॉडी में हिट बढ़ने में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती है। इस मौसम में बॉडी हीट बढ़ने से पाचन बिगड़ने लगता है और स्किन से जुड़ी परेशानियां जैसे फोड़े फुंसी और दाने होने लगते है।

गर्मी में बढ़े हुए पित्त को शांत करने के लिए ऐसे लड्डू का सेवन करें जो बॉड़ी को ठंडा रखें। आयुर्वेदिक और हेल्थ एक्पर्ट्स के मुताबिक गर्मी में त्रिदोष को नियंत्रित करने के लिए नारियल, बादाम, खसखस, तरबूज के बीच, शहद, हरी इलायची, केसर और सॉफ्ट खजूर से तैयार लड़्डुओं का सेवन करें, आपकी सेहत को फायदा होगा। ये लड्डू आप घर में आसानी से बना सकते है। आइए जानते है कि ये लड्डू बनाने की सामग्री क्या है।

कैसे करें लड्डुओं को तैयार

compressed qx3k 1200x900 1

इन लड्डुओं को तैयार करने के लिए आप दो चम्मच दूध में केसर की कुछ पत्तियां डालें और उन्हें मेल्ट होने के लिए रख दें। इन लड्डुओं को बनाने के लिए आप कसा हुए नारियल और पिसा हुआ बादाम, खसखस और कद्दू के बीज लें। इन चारों को कढ़ाई में डाल दें और हल्की आंच पर इन्हें रोस्ट कर लें। इन्हें तब तक भूनें जब तक इसके भुन्ने की खुशबू नहीं आने लगे।

Whatsapp Channel Join

कुछ देर बाद इन चारों चीजों को कढ़ाई से निकालें और बड़े बर्तन में रख लें। अब एक कप शहद और एक कप खजूर का गूदा लें और उसे इसमें मिक्स कर लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके इसको पेस्ट की तरह मिला लीजिए। अब इसमें दूध में मिल्ट होने वाला केसर और इलायची का पाउडर मिलाएं और उन्हें अच्छे से मिलाए। अब इन सबको गोल लड्डु का शेप देकर रख दें।

alsi laddoo 1607671684

आप दिन में एक बार में एक लड्डू का सेवन करें। ये लड्डू गर्मी में बॉडी को ठंडा रखेंगे। गर्मी को दूर करेंगे, बॉडी में होने वाली कमजोरी और थकान को दूर करेंगे। इनका सेवन करने से गर्मी में होने वाली स्किन की समस्याएं दूर होंगी। इन लड्डुओं का सेवन गर्मी में आपकी बॉडी को तरोताजा रखेगा। डायबिटीज मरीज इन लड्डुओं का सेवन ना करें वरना ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

अन्य खबरें