23 Jan 2024 पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 23 जनवरी 2023🌷

🌹 दिन – मंगलवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शिशिर🌷

🌹 मास – षौढ़🌷

🌹 तिथि – त्रयोदशी🌷 

🌹 नक्षत्र – आर्द्रा🌷

🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷

🌹 योग – इंद्र🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 7:22 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 5:52 पर🌷

🌹 प्रथम करण – कौवाला🌷

🌹 द्वितीय करण – तैतिल🌷

🌹 दिशाशूल- उत्तर🌷

🌹 चंद्रराशि – मिथुन🌷

🌹 सूर्यराशि – मकर🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग क्या है :

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 197

नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियां से ना घबराएं और कामयाबी हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

image 196

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 198

आज का दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, लेकिन अनियोजित खर्चे भी बढ़ेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रह सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। 

image 196

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 199

आर्थिक मामलों में नए प्लान बनाएं। धन से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लें। आज सोच-समझकर लिए गए निवेश के निर्णयों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण करते रहें। बजट के अनुसार ही खर्चे तय करें। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। नई फिटनेस रूटीन की शुरुआत करें। यह आपके जीवन में नए सकारात्मक बदलाव लाएगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

image 196

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 200

कुछ जातकों के पूर्व प्रेमी की लाइफ में एंट्री होगी। इससे आप लव लाइफ के आनंद-भरे पलों को एंजॉय करेंगे। कार्यस्थल पर क्रिएटिविटी के साथ किए गए कार्य सफल होंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से कोसों दूरी बनाए रखें। किसी विवाद में ना पड़ें। टीम मेंबर्स के साथ मिलकर काम करें। इससे सभी कार्यों में आसानी से सफलता हासिल होगी। साथ ही अपने खर्चों पर नजर रखें और बेकार की चीजों पर धन खर्च करने से बचें। इससे आप फाइनेंसशियली स्ट्रॉन्ग बनेंगे।

image 196

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 201

जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवर्तनों के नए तैयार रहें। बजट का प्लान बनाएं। धन बचत पर फोकस करें। व्यर्थ के खर्चों से बचें। थकान से बचने के लिए अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें।

image 196

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 202

घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने इमोशन्स पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल होगा। पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करें। अपने सपनों को साकार करने के लिए क्रिएटिविटी और लीडरशिप स्किल का भरपूर इस्तेमाल करें।

image 196

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 203

व्यावसायिक लाभ होगा। करियर में छोटी-मोटी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। बिना सोचे-समझे निवेश न करें। निवेश करते समय आर्थिक सलाहकार की मदद लेने में संकोच न करें। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ नई चीजें एक्सप्लोर करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

image 196

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 204

आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। नया बजट बनाएं। आर्थिक फैसले बड़ी होशियारी से लें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। कुछ फीमेल्स को आज प्रपोजल मिल सकता है। जीवन में छोटी-मोटी चुनौतियां रहेंगी। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सभी टास्क कंपलीट करें। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे।

image 196

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 205

पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यावसायिक लाभ होगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। शांत दिमाग से फैसले लें। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। बिजनेस में किसी पर आंख मूदंकर भरोसा न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शैक्षिक कार्यों में भाग्य साथ देगा। नौकरीपेशा वालों को जॉब स्विच करने का अवसर मिल सकता है।

image 196

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 206

ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। रिश्तों में अनबन के संकेत हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलों करें। भावनाओं को वश में रखें। सोच-समझकर फैसले लें।

image 196

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 207

पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल होगा। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा।  धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। व्यावसायिक लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। भैतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। भावुकता से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

image 196

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 208

मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी, लेकिन क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहे। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। 

image 196

🎍(पं. देव नारायण उपाध्याय, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्री स्वयंभू प्रकटेश्वर प्राचीन हनुमान मंदिर पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏