🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🌹 दिनांक : 28 नवम्बर 2023🌷
🌹 दिन – मंगलवार🌷
🌹 विक्रम संवत – 2080🌷
🌹 शक संवत – 1945🌷
🌹 अयन – दक्षिणायन🌷
🌹 ऋतु – शरद🌷
🌹 मास – अश्विन🌷
🌹 तिथि – प्रतिपदा🌷
🌹 नक्षत्र – रोहिणी🌷
🌹 अमान्ता महीना – भाद्रपद🌷
🌹 योग – सिद्ध🌷
🌹 सूर्योदय – सुबह 7:02 पर🌷
🌹 सूर्यास्त – शाम 5:23 पर🌷
🌹 प्रथम करण – कौवाला🌷
🌹 द्वितीय करण – तैतिल🌷
🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷
🌹 चंद्रराशि – वृषभ🌷
🌹 सूर्यराशि – वृश्चिक🌷
🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇पंचांग की जरूरत :
पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए, क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇नक्षत्र :
आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇योग :
नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇करण :
एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇पंचांग क्या है :
पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व
प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।
🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍
🍇राशिफल :
🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा कराएंगे। आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी नए कोर्स में एडमिशन लेने के बारे में सोचेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। किसी दोस्त से फोन पर लम्बी बात होगी। राम जी के दर्शन करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

🎍वृष राशि : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

घरवालों के सहयोग से आप हर चीज को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। आज नवरात्रि के नौंवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये अच्छी सलाह लेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज के दिन श्री राम जी को चने से बने सत्तू का भोग लगाएं, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।

मिथुन राशि : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी रुचि किसी धार्मिक कार्य में रहेगी। अपने जीवनसाथी से आप कुछ अच्छी बातें शेयर करेंगे। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। कारोबार में आज किसी नये काम की डील होने की सम्भावना बन रही है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको घर पर हवन करना चाहिए, व्यापार में वृद्धि होगी।

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करना चाहिए। करियर को सही दिशा देने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले लेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जिससे आपको प्रसन्नता होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बच्चों का समय आज खेल-कूद में बीतेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुये है। गायत्री मंत्र का जप करें, विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

🎍कन्या राशि : (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के लिए घर पर बात होगी। दाम्पत्य रिश्ते पहले कि अपेक्षा और मजबूत होंगे। साथ ही जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें, समस्त कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

आपको अपने काम में सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। आज का पूरा दिन परिवारवालों के साथ हंसी खुशी बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे। जरूरतमंद को सवा किलो जौ दान कर दें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

🎍वृश्चिक राशि : (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। बच्चें घर पर ही खेल कूद में लगे रहेंगे। उनकी शरारतें आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। आज पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने वाला है। लवमेंट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। परिवार सहित भगवान गणेश की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे)

आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे। आपको परिवारवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वास्थय अच्छा बना रहेगा।

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको ऑफिस का काम घर पर ही करना पड़ेगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा। बड़े भाई के सहयोग से आज आप कोई रुका हुआ कार्य घर बैठे पूरा कर लेंगे। प्रोपर्टी लेने का योग बन रहा है। लवमेटस एक दूसरे से शादी की बात करेंगे। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगायें, समस्यायों का समाधान होगा।

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)

आज नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने का मन बनायेंगे। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग देंगे, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या से आज राहत मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को आज अपने गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा। भगवान श्री राम को खीर का भोग लगायें, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

🎍मीन राशि : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)

प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। लवमेट एक दूसरे से फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की सोचेंगे। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के सलाह से आज कोई कार्य पूरा करने में सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏