Anushka shetty Birthday Special : बाहुबली फिल्म की रिलीज के साथ इस खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम पूरी दुनिया में जाना माना हो गया। यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि अनुष्का शेट्टी हैं। जिनके नाम को साउथ इंडियन सिनेमा में किसी पहचान की दरकार नहीं थी। वहीं अनुष्का शेट्टी आज भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम है और वह अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का अपने अभिनय के अलावा अकसर बाहुबली फिल्म के अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों ने पर्दे पर साथ काम किया और एक-दूसरे के लिए लकी साबित हुए, लेकिन कुछ साल पहले ही इनका ब्रेकअप हो चुका था। यह दोनों एक-दूसरे के लिए अच्छे दोस्त हैं।
अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 को कर्नाटक के मैंगलुरु में हुआ था। उनके बर्थडे पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। उन्होंने अपने 18 साल लंबे करियर में तकरीबन 45 फिल्मों में काम किया है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था कि जब उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह योग सिखाती थी और फिल्मी दुनिया से उनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। आज वह अपनी लग्जरी लाइफ और प्रभास के साथ अपनी क्लोजनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की नेटवर्थ जानकर आप के होश उड़ जाएंगे। नेटवर्थियर की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का करीब 130 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित वुड्स अपार्टमेंट के 6th फ्लोर पर अनुष्का का आलीशान घर है। वह एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

बाहुबली ने देशभर में बना दिया था घर-घर की पसंद
बता दें कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास को बाहुबली पार्ट वन और पार्ट टू ने देशभर में घर-घर की पसंद बना दिया। हालांकि इस फिल्म के बाद अचानक यह एक्ट्रेस गायब हो गई। उनके फैंस उनकी स्क्रीन पर वापसी का इंतजार करते रहे, लेकिन अनुष्का शेट्टी नजर नहीं आईं। फिल्मी पर्दे से गायब होने की वजह अनुष्का शेट्टी ने कुछ ही दिन पहले साझा की है और अपनी नई शर्त भी बता दी है।

अनुष्का शेट्टी को साउथ इंडियन मूवीज में तो किसी पहचान की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी बाहुबली की देवसेना वाले रोल ने उन्हें हर घर में एक नई पहचान दी और सबका फेवरेट बना दिया। इस फिल्म के बाद अनुष्का शेट्टी और प्रभास के लिंकअप की खबरें भी जुड़ती रहीं।
आए दिन मीडिया में यह खबर नजर आई कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें यहां तक आई कि प्रभास से शादी की खातिर अनुष्का शेट्टी ने चल रही शादी की बातों को भी रोक दिया। इसके बाद अचानक इन सभी खबरों पर ब्रेक लग गया। न सिर्फ खबरों पर ब्रेक लगा, बल्कि अनुष्का शेट्टी की फिल्में भी बमुश्किल नजर आई।

लग्जरी गाड़ियों की शौकीन है 130 करोड़ की मालकिन अनुष्का
जानकारी अनुसार अनुष्का करीब 130 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की मालकिन होने के साथ लग्जरी गाड़ियों की शौकीन भी है। अनुष्का एक फिल्म के लिए करीब 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। लग्जरी कारों में अनुष्का के पास BMW 6, ऑडी A6 और ऑडी Q5 जैसी लग्जरी कारें हैं।
कहा जाता है कि अनुष्का ने एक बार अपने ड्राइवर को भी 12 लाख रुपये की कार गिफ्ट की थी। ब्रांड एंडोर्समेंट की बात करें तो अनुष्का एमबीएस ज्वेलर्स, द चेन्नई सिल्क, इंटेक्स मोबाइल, कोलगेट एक्टिव सॉल्ट और डाबर आंवला जैसे ब्रांड के विज्ञापन करती हैं, जिसके लिए उनकी फीस तकरीबन 1 करोड़ रुपये है। अनुष्का की पिछली फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। यह 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी।

बिल्ला के बाद बाहुबली से मिली कामयाबी
इंटरनेट से मिली जानकारी अनुसार अनुष्का शेट्टी और प्रभास की मुलाकात 2009 में बिल्ला के सेट पर हुई थी। उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों को इंप्रेस किया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बंपर कमाई की। बिल्ला के बाद भी यह जोड़ी 2 और फिल्मों बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।
यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं। अब लोगों को इसके तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इसके बाद फिर कभी यह जोड़ी साथ नहीं दिखी।

लंबे ब्रेक की दरकार ले गई फिल्मी पर्दे से दूर
अनुष्का शेट्टी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो बाहुबली टू के बाद वह बमुश्किल ही किसी फिल्म में दिखी। इस दौरान वह केवल भागमती और फिर निःशब्दम में नजर आई। फिर अचानक पर्दे से गायब हो गई। साथ ही उनके और प्रभास के बीच की खबरें भी गायब हो गई। इस साल दर्शकों को उनकी मिसेज शेट्टी और मि. पोलीशेट्टी फिल्म देखने को मिली। जिसे काफी बेहतर रिस्पॉन्स मिला।

इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुष्का शेट्टी का कहना था कि उन्हें एक लंबे ब्रेक की दरकार थी, जिसकी वजह से वह फिल्मी पर्दे से दूर हुई, लेकिन अब लौट आई हैं और कहानियां सुन रही हैं। जब भी अच्छी कहानी मिलेगी, वह फिल्म के लिए तैयार होंगी। बिना यह सोचे कि फिल्म किस भाषा में बन रही है। यह भी बताया जा रहा है कि अनुष्का अगले साल Kathanar – The Wild Sorcerer में नजर आएंगी और फिलहाल फिल्म की तैयारियां चल रही हैं।

प्रभास की मां भी नहीं चाहती थी कि अनुष्का उनके घर की बहू बने
Siasat.com की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रभास और अनुष्का का ब्रेकअप हो गया है। अब यह दोनों एक-दूसरे के लिए सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनके रोमांस की अफवाहें अकसर सोशल मीडिया और चैट शो पर गर्म चर्चा का विषय बन जाती हैं। बताया गया था कि अनुष्का के एक सीनियर हीरो के साथ कथित अफेयर की अफवाहों के कारण उनके और प्रभास के बीच मतभेद हो गए।

अनुष्का के किसी दूसरे से रिलेशनशिप के चलते प्रभास ने उनसे दूरियां बना लीं। इंडस्ट्री में ऐसी अफवाह फैलने के बाद अभिनेता की मां ने भी अनुष्का के प्रति अस्वीकृति बयां की थी और कहा था कि वह नहीं चाहती कि अनुष्का उनके घर की बहू बने। वहीं प्रभास ने भी कभी खुलकर अनुष्का से अपने अफेयर की बात को नहीं स्वीकारा। वह हमेशा यही दावा करते रहे कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे।
जानिए अनुष्का शेट्टी की सफलता से पहले की कहानी
अनुष्का का रियल नेम स्वीटी शेट्टी है। पेरेंट्स का नाम ए.एन विट्ठल शेट्टी और प्रफुल्ला हैं। दो बड़े भाई गुनरंजन शेट्टी और साईं रमेश शेट्टी हैं। अनुष्का की शुरुआती पढ़ाई मैंगलुरु में हुई। इसके बाद उन्होंने BCA किया। उनका फिल्मों से दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं था। योग गुरु भरत ठाकुर से योग सीखकर वह योग इंस्ट्रक्टर बन गईं। एक दिन योग क्लास में साउथ फिल्म डायरेक्टर मेहर रमेश की उन पर नजर पड़ी। उन्होंने अनुष्का को हीरोइन बनने का ऑफर दिया।

अनुष्का एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं जानती थी, इसलिए उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। बाद में डायरेक्टर के काफी समझाने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 2005 में आई ‘सुपर’ थी जिसे पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था। शूटिंग के दौरान पुरी जगन्नाथ और प्रोड्यूसर नागार्जुन को लगा कि स्वीटी नाम दर्शकों को ज्यादा अपील नहीं करेगा। बाद में स्वीटी के बजाए एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के नाम से पहचानी जानी लगी। इसी साल अनुष्का की फिल्म महानंदी रिलीज हुई। हालांकि दो फिल्में करने के बाद अनुष्का एक्टिंग छोड़ना चाहती थी।

शादी मेरे लिए बहुत पवित्र बंधन, वर्ष 2008 में रिलेशनशिप में रह चुकी है अनुष्का
अनुष्का का शादी के बारे में कहना था कि शादी मेरे लिए बहुत पवित्र बंधन है। जब सही व्यक्ति मिलेगा तो यकीनन ही यह चीजें अपने आप ही हो जाएंगी। मैं साल 2008 में एक बहुत ही खूबसूरत रिलेशनशिप में रह चुकी हूं, पर आपको उस शख्स का नाम नहीं बता सकती। यह थोड़ा पर्सनल है अगर हम अब तक साथ होते तो शायद मैं आपको उसका नाम बता सकती थी। हमने उस रिश्ते को आपसी सहमति से खत्म किया, पर मेरे दिल में आज भी उस रिश्ते के लिए बहुत रिस्पेक्ट है। रही बात शादी की तो अच्छी बात यह है कि मेरे पेरेंट्स को पता है कि मैं सेंसिटिव हूं, इसलिए वह जानते हैं कि वक्त आने पर ही सब होगा।

