हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार अमित आर्या को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनके काम को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें वरिष्ठ मीडिया कंसल्टेंट नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के तहत वह केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सुझाव भी देंगे।
बता दें कि अमित आर्या ने हरियाणा सरकार में मीडिया एडवाइजरी में करीब नौ साल तक सेवाएं दी है। वहीं इससे पहले इन्होंने राष्ट्रीय मीडिया में 20 साल तक योगदान दिया है। इस लाइन में वह इस दौरान कई न्यूज चैनलों में बतौर संपादक भी काम कर चुके हैं। अमित आर्या ने कुछ समय पहले ही हरियाणा सरकार से इस्तीफा दिया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया एडवाइजर अमित आर्या ने दो महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
इससे पहले वर्ष 2014 में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही मीडिया एडवाइजर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे को दो हफ्ते होल्ड रखने के बाद उसे स्वीकार किया था। अब करीब 9 साल तक हरियाणा सरकार में बतौर मीडिया एडवाइजर सेवाएं देने के बाद अमित आर्य को यह नियुक्ति दी गई है।

इन प्रदेशों में केंद्र के प्रचार-प्रसार के लिए करेंगे कार्य
अमित आर्या को नई जिम्मेदारी के तहत उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर आदि का कार्यभार दिया गया है। वह इन प्रदेशों में केंद्र सरकार के प्रचार-प्रसार के लिए मजबूती से कार्य करेंगे। प्रदेश के मीडिया जगत से बेहतर तालमेल की जिम्मेवारी भी उन के काम का हिस्सा होगा। इससे पहले वह लगातार करीब 9 वर्ष से मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का काम देख रहे थे।

