Bajrang-Vinesh

Jaipur में सीनियर नेशनल स्पर्धा में Bajrang-Vinesh के हिस्सा लेने की उम्मीद, हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ ने सचिव Rakesh Sangwan को किया बाहर

खेल देश बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ ने सचिव राकेश सांगवान को संघ से बाहर का रास्ता दिखाया है। हरियाणा के जिला सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 मुरथल स्थित एक निजी होटल में बैठक की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष रोहताश सिंह ने बताया कि राकेश सालभर से संघ के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्हें कई बार आगाह किया गया, लेकिन वह नहीं माने तो पिछले दिनों उन्हें सस्पेंड किया गया था। वहीं एमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष  रोहतास सिंह ने कहा कि संघ पूना में रखे गए टूर्नामेंट को नहीं मानता और खिलाड़ियों पर भी बैन लग सकता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जयपुर में सीनियर नेशनल होने के बाद ही ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को साई बहालगढ़ शिविर में शामिल किया जाएगा।

हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहतास सिंह का कहना है कि शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया ने मेडल वापस कुश्ती को खराब करने के लिए नहीं लौटाया है। लड़कियों के साथ जो शोषण हुआ है, इस मामले में कोर्ट से भी अभी क्लीन चिट नहीं मिली है। बृजभूषण शरण पर लगे हुए शारीरिक शोषण के आरोप पर उन्होंने कहा कि इतनी सारी बेटियों न्याय के लिए गुहार कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि पोक्सो को लेकर पुलिस ने कोर्ट में जो रिपोर्ट पेश की है, वह स्वीकार नहीं की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि विनेश और बजरंग लंबे समय से प्रैक्टिस में हैं। जयपुर में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में दोनों हिस्सा लेने की उम्मीद मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीनियर नेशनल में क्वालीफाई करने के बाद खिलाड़ियों को साई बहालगढ़ शिविर में शामिल किया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि ट्रायल के बाद ही ओलंपिक में जाएंगे।

कुश्ती

संजय सिंह पर निशाना, रोहतास बोलें सरकार से खुद को ऊपर समझना बेवकूफी

Whatsapp Channel Join

एमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहतास सिंह ने संजय सिंह पर निशाना साधते  हुए कहा कि सरकार से खुद को ऊपर समझना बेवकूफी है। खिलाड़ियों को बहकाने  का कार्य किया जा रहा है। अध्यक्ष रोहताश सिंह ने कहा कि हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ में राकेश सांगवान सचिव के पद पर तैनात थे। वह काफी समय से संघ के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे। संघ के अनुशासन के खिलाफ उन्होंने कई काम किए। चेतावनी देने के बावजूद नहीं माने तो पिछले दिनों उन्हें सस्पेंड किया गया था। उन्हें बाकायदा अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष रखना जरूरी नहीं समझा तो सभी पदाधिकारियों की सहमति से राकेश सांगवान को संघ से बाहर कर दिया गया है।

1514

संघ ने कुश्ती में रार पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखा था पत्र

हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहतास सिंह ने बताया कि कुश्ती में जारी रार के बीच एसोसिएशन ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के नाम पत्र लिखा था। संघ ने उनसे मांग की थी कि नेशनल में टॉप-3 पर रहने वाली टीमों को अगली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो टीमें उतारने की अनुमति दी जाए। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के कार्यकाल से पहले यह प्रावधान था, लेकिन बृजभूषण के कार्यकाल के दौरान इस पर पाबंदी लगा दी थी। रोहताश सिंह ने दावा किया कि उनकी मांग पर सरकार ने लगभग मुहर लगा दी है, क्योंकि जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय कुश्ती मुकाबलों में हरियाणा की दो टीमें हिस्सा लेंगी।

संजयसिंह

सस्पेंड लोग स्पर्धाओं के स्थान और समय निर्धारित नहीं कर सकते

संघ के अध्यक्ष रोहताश सिंह ने सवाल उठाया कि जो लोग कुश्ती संघ से सस्पेंड हैं, वह आगामी स्पर्धाओं के स्थान व समय कैसे निर्धारित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खिलाड़ियों के भविष्य से खेल रहे हैं। यह विचारणीय बात है कि यदि पूना में रखे गए टूर्नामेंट को भारत सरकार या ओलंपिक संघ ने मान्यता नहीं दी। खिलाड़ी पर प्रतिबंध लग जाता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के निर्णयों को लेकर भी कहा कि वह सस्पेंड हैं तो अपने स्तर पर कोई निर्णय कैसे ले सकते हैं।