प्रदेश में पहली बार बुधवार को शाम के समय एक घंटे के लिए स्कूलों को खोला जाने वाला है। ऐसा प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाईव कवरेज दिखाने हेतु किया जा रहा है। जिसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को आदेश जारी किए जा चुके है और प्रदेश सरकार की ओर से जिला स्तर पर अधिकारियों को सूचित किया गया है।
शाम 5:15 से 6:15 तक खोले जाएंगे सभी स्कूल
वहीं केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को दिए गए आदेशों में 23 अगस्त बुधवार को शाम के 5:15 से 6:15 तक सभी सरकारी स्कूलों को खोलने के लिए बोला है। बताया जा रहा है कि शाम के समय 5:20 पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। जिसका लाईव प्रसारण स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाने वाला है।
राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित
बताया जा रहा है कि लाईव प्रसारण के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी राष्ट्र के नाम संबोधित किया जाएगा। जिसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों में प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों एवं स्कूलों में शिक्षकों की सभा बुलाकर लाईव प्रसारण में भाग लेने की बात कही गई है। इतना ही नहीं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यो को भी निर्देश दिए गए है कि उनके द्वारा कार्यक्रम को लेकर पहले से ही तैयारी कर ली जाए, ताकि समय पर कोई असुविधा उत्पन्न न हो।

