- देशभर में मौसम का बदलाव जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना
- 26 फरवरी से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश का पूर्वानुमान
- मार्च की शुरुआत में भी बारिश के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा
Weather Forecast : हरियाणा और देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड के साथ दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में 26 और 27 फरवरी को बारिश होगी। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आज और कल मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम मध्यम गति से हवाएं चलेंगी। जिससे मौसम ठंडा रहेगा और दिन में धूप खिलेगी।हरियाणा नौकरियां
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में 26 और 27 फरवरी आंधी तूफान और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाएं रहेंगे। जिसके चलते बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, अभी मौसम विभाग ने 28 फरवरी के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
हरियाणा में 26 फरवरी कहां होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 फरवरी को पंचकुला, अम्बाला और यमुनानगर जिले और राजधानी चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तूफान/बिजली गिरने की संभावना है।
हरियाणा में 27 फरवरी को कहां होगी बारिश
इसके अलवा प्रदेश में 27 फरवरी को चंडीगढ़, पंचकुला में कुछ स्थानों पर मध्यम से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बारिश होगी।
हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान
हरियाणा में आज यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि 26 और 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 22- 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
देश भर का हाल
पूर्वानुमान में बताया है कि 26 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। असम, मेघालय, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 25 फरवरी से 1 मार्च तक देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। दिल्ली-एनसीआर में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन बारिश के कारण फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
गुजरात और महाराष्ट्र में दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि मध्य भारत और कोस्टल इंडिया में तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। आने वाले दिनों में उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में बारिश के कारण तापमान में गिरावट संभव है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च की शुरुआत बारिश के साथ होगी, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।