manali

Manali में बादल फटने से मची तबाही, पढ़िए

देश हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बुधवार रात को बादल फटने से यहां के अंजनी महादेव नाले में बाढ़ आ गई। इससे भारी मात्रा में मलबा मनाली-लेह सड़क पर आ गया। जिससे सड़क यातायात पूरी तरह बंद हो गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बादल फटने के बाद भारी बारिश हुई, जिससे यंहा तबाही मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मनाली में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व नालों में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा तफरी मच गई। नदी से आ रही भंयकर आवाज से हर कोई सहम गया। बाढ़ से पलचान में दो घर बह गए। यही नहीं पुल व पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। घरों में रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन घर बाढ़ की चपेट में आ ही गए। पलचान व सोलंग के समीप स्नो गैलरी में मलबा आने से मनाली लेह मार्ग भी बन्द हो गया है। मनाली प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। प्रशासन नुकसान का भी आंकलन कर रहा है।

लोगों ने सुरक्षित जगह जाकर बाढ़ से बचाई अपनी जान

Whatsapp Channel Join

लोगों से पूछ ने पर पता चला कि रात लगभग एक बजे अंजनी महादेव नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से भंयकर आवाज आई। इसके चलते गहरी नींद में सोए लोग भी जाग गए। नदी किनारे रहने वाले लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में आ गए। उन्होंने बताया कि नदी में आई बाढ़ से लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई है। लेकिन लोगों के भारी नुकसान हुए है।

Screenshot 772

बादल फटने के बाद लारजी व पंडोह बांध में अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है। वही बांध के गेंट 8.5 मीटर तक खोले गए हैं। बीबीएमबी के पंडोह बांध से 9256 क्यूसेक पानी नीचे की ओर छोड़ा जा रहा है। गेंट 41.75 मीटर खोला गया है। निचले क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

अन्य खबरें