टीवी शो झनक और भाभी के लिए मशहूर एक्ट्रेस डॉली सोही अब इस दुनिय में नहीं रही। उनका शुक्रवार सुबह सर्वाइकल कैंसर की वजह से नवी मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह 47 साल की थी। डॉली सोही के निधन की जानकारी उनके भाई मनप्रीत ने दी है। दिवंगत एक्ट्रेस के भाई के अनुसार छह महीने पहले सर्वाइकल कैंसर का पता चला था और तब से डॉली सोही इस बीमारी से लड़ रही थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह वह सर्वाइकल कैंसर के सामने जिंदगी की जंग हार गई।

आपको बता दें कि भाभी, कलश, देवो के देव- महादेव जैसे शोज करने वाली एक्ट्रेस डॉली सोही पिछले काफी समय से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं, मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका परिवार पहली बेटी अमनदीप सोही के निधन से अभी उभर भी नहीं पाया था कि अचानक उनकी दूसरी बेटी के चले जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मनप्रीत ने कहा कि वह अब नहीं रही। अपोलो अस्पताल में सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था जो उनके फेफड़ों तक फैल गया था। उनकी तबीयत खराब होने के कारण हमने उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि डॉली सोही ने निधन से एक दिन पहले यानी गुरुवार उनकी बहन अमनदीप सोही का भी निधन हो गया। अमनदीप सोही पीलिया से पीड़ित थी। वह भी एक एक्ट्रेस थी।

डॉली सोही और अमनदीप सोही दोनों बहनों के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अभिनेत्रियों की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉली के निधन की खबर साझा कर परिवार ने कहा, हमारी प्यारी डॉली आज सुबह-सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई है। हम उसकी मौत से सदमे में हैं। अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।’

कैंसर के कारण डॉली को कुछ दिनों पहले सांस लेने में समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रीटमेंट के बाद कुछ दिनों तक वो ठीक थीं, लेकिन कीमोथैरेपी लेने के बाद वो शूट नहीं कर सकती थीं। इस वजह से उनको शो छोड़ना पड़ा था। डॉली की शादी NRI अवनीत धनोवा से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच समस्या होने लगी। डॉली के परिवार में उनकी बेटी एमिली है।

कैंसर से झूठी मौत की अफवाह को लेकर पूनम पांडें चर्चा में थी। इस पर डॉली सोही ने अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि पूनम पांडे जैसे लोगों ने कैंसर का मजाक बना रखा है। डॉली ने कहा था कि वो पूनम जैसे लोगों की वजह से कभी रो सकती है। उन्होंने कहा था कि पब्लिसिटी पाने के लिए ये तरीका सही नही है। बहुत से लोग इस दर्द से गुजर रहे है। इतनी बड़ी बीमारी से लड़ रहे है। ऐसे में उन सभी लोगों के साथ मजाक करना सही नहीं है।

डॉली सोही ने कुसुम, मेरी आशिकी तुम से ही, कुमकुम भाग्य और परिणीति जैसे कई टीवी शो में काम किया था। डॉली ने पिछले साल कीमोथेरेपी सेशन के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें लिखा था, ‘अपना प्यार और प्रार्थनाएं भेजने के लिए आप सभी को धन्यवाद, जीवन हाल ही में एक रोलर कोस्टर रहा है, लेकिन अगर आपके पास इससे लड़ने की ताकत है तो आपका सफर आसान हो जाता है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप सफर का शिकार (कैंसर) या सफर से बचे हुए व्यक्ति में से किसे चुनते हैं।’

	