School holidays

Haryana के 3 जिलों में एक सप्ताह रहेंगी स्कूलों की छुट्टियां, भीषण गर्मी को देखते हुए 24 मई तक प्रभावी रहेंगे आदेश

Education पंचकुला

Haryana, Punjab and Chandigarh में भीषण गर्मी का प्रकोप है। ऐसे में मौसम विभाग ने हरियाणा के 5 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। गर्मी के कारण सूबे का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 अधिक पहुंच बताया जा रहा है। आमतौर पर इन 41 डिग्री के करीब दिन का तापमान रहता है।

इसी बीच बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के उपायुक्तों को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है। इसी पावर का इस्तेमाल करते हुए चरखी दादरी, हिसार और सिरसा के उपायुक्त ने सभी स्कूलों में छुट्‌टी के निर्देश दे दिए हैं।

बताया जा रहा है कि हिसार और सिरसा में गर्मी को देखते हुए प्लेवे से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी। हिसार के उपायुक्त प्रदीप दहिया और सिरसा उपायुक्त आरके सिंह ने स्कूलों में अवकाश करने की घोषणा कर दी है। यह आदेश सोमवार 20 मई से लागू होंगे, जो 24 मई तक प्रभावी रहेंगे। वहीं 25 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया होगी। 26 मई को रविवार का अवकाश रहेगा।

Whatsapp Channel Join

गर्मी 2 1

इसके आगे का फैसला उपायुक्त गर्मी को देखते हुए लेंगे। दोनों जिलों के डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अवकाश अवधि के दौरान जिले में कोई भी बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक का सरकारी, अर्धसरकारी व प्राइवेट विद्यालय खुला ना रहें। डीसी ने आदेशों की दृढ़ता से पालन किए जाने को कहा है।

वहीं मौसम विभाग ने भी 24 मई तक भीषण गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं। सिरसा में आज प्रदेश में सबसे अधिक 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं हिसार में 45.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ और पंजाब प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर स्कूलों के टाइम बदलने का ऐलान कर दिया है। इन दोनों जगह स्कूल अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे। हीट वेव के चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

गर्मी 4

वहीं मौसम विशेषज्ञों की मानें तो राजस्थान से आने वाली हवाओं ने हालात खराब किए हैं। संभावना है कि आज या कल से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। 22 मई तक अभी कोई राहत भी नहीं मिलने वाली है। उधर पंजाब के 4 जिलों में भी हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। इसके अलावा 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

चंडीगढ़ में भी मौसम विभाग ने 21 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को अलर्ट किया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलें। इस दौरान हीट वेव यानी लू की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

पत्र

अन्य खबरें