दिग्गज अदाकारा ‘Aanad’ फिल्म की Actress नहीं रहीं, लंबी बीमारी के बाद 81 की उम्र में जिंदगी को कहा अलविदा

देश बॉलीवुड

सिनेमा जगत से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर मराठी एक्ट्रेस सीमा देव का निधन हो गया है। लंबे समय से एक्ट्रेस काफी बीमार चल रही थीं। ऐसे में अब 81 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सीमा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

कई हिंदी और मराठी फिल्मों में नजर आई एक्ट्रेस सीमा देव ने 81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह मशहूर डायरेक्टर अभिनय देव की मां थीं। सीमा देव ने ‘आनंद’, ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी कई फिल्में की थीं।

अल्जाइमर्स से पीड़ित थीं मशहूर एक्ट्रेस

Whatsapp Channel Join

हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। सीमा देव ने 24 अगस्त की सुबह आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी थी। वह बेटे अभिनय के साथ बांद्रा में रह रही थीं।

आनंद’ में अमिताभ की भाभी बनी थीं सीमा देव

रमेश देव ने ‘आनंद’ में अमिताभ बच्चन के दोस्त डॉ. प्रकाश कुलकर्णी का किरदार निभाया था। उस फिल्म में सीमा देव ही उनकी पत्नी के किरदार में थीं। अमिताभ बच्चन फिल्म में उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे।

80 से ज्यादा फिल्मों में सीमा ने किया काम

सीमा देव मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा चेहरा मानी जाती थीं। अपने फिल्मी करियर के दौरान सीमा देव ने करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें मराठी और कई हिंदी फिल्में शामिल थीं। इसके अवाला तमाम टीवी सीरियल्स में भी वह नजर आईं थी।

साल 1960 मराठी फिल्म ‘मियां बीवी रजा’ के जरिए उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘आनंद’ में भी सीमा ने अहम भूमिका निभाई थी।

बेटे ने किया बीमारी का खुलासा

सीमा देव के बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और प्रशंसकों से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। बता दें कि सीमा पिछले कुछ समय से अपने बेटे के साथ मुंबई के बांद्रा में रह रही थीं। 2020 में उनके बेटे ने अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया था।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मेरी मां श्रीमती सीमा देव, मराठी फिल्म उद्योग की दिग्गज कलाकार अल्जाइमर से पीड़ित हैं। हम पूरा देव परिवार, उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम कामना करते हैं कि पूरा महाराष्ट्र जो उनसे इतना प्यार करता था, वह भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें।’