Kisan Andolan 2 Live Updates

Kisan Andolan 2 Live : शंभू बॉर्डर पर किसान और जीआरपी सब इंस्पेक्टर की मौत, दोनों प्रदर्शन में आंसू गैस के गोले से हुए थे घायल, हरियाणा में टोल फ्री

देश पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

Kisan Andolan 2 Live Updates : हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर काफी संख्या में पुलिस कर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण तनाव जारी है। वीरवार शाम तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। देर रात तक करीब साढ़े 5 घंटे चली बैठक में दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। अब अगली बैठक 18 फरवरी शाम 6 बजे तय की गई है। ऐसे में किसान शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। वहीं किसानों ने अपनी मांगो को लेकर हरियाणा में टोल फ्री कर दिया है। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगो को पूरा नहीं कर रही है। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि किसानों की ओर से आज भारत बंद का ऐलान किया गया था। आज चार घंटे टोल टैक्स फ्री करवाए जाएंगे और बाजार और पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बसों का भी पहिया जाम किया गया है।

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन करने पहुंचे गुरदासपुर के गांव चाचोकी निवासी सरदार ज्ञान सिंह (63) की तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। किसानों का आरोप है कि दो दिन पहले आंसू गैस के गोले से उन्हें दिक्कत हो गई थी। तब तो वह ठीक हो गए थे, लेकिन वीरवार रात अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। यह किसान आंदोलन 2 में मौत का पहला मामला है। वहीं शंभू बार्डर पर तैनात पानीपत जीआरपी के सब इंस्पेक्टर की भी मौत हो गई है। चुलकाना निवासी सब इंस्पेक्टर हीरालाल समालखा जीआरपी चौकी में तैनात थे। उनको किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए घग्गर नदी पोस्ट पर तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि आंसू गैस के गोलों से दम घुटने से उनकी मौत हुई है।  पंजाब में भी संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से अमृतसर-पठानकोट और पठानकोट-जालंधर और जेएंडके नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है।

टोल 1

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर किसानों ने किया भीगान टोल फ्री

Whatsapp Channel Join

किसान नेता गुरनाम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में टोल फ्री करने को लेकर आंदोलन जारी है। सोनीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर किसानों ने 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक भीगान टोल को फ्री कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में एमएसपी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित भीगान टोल पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए।

टोल 2

इस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप के जिला युवा अध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार को लंबे समय से एमएसपी की गारंटी पर कानून बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन पर सौंपे जा रहे हैं। एक तरफ सरकार किसानों की मांगों को पूरा करने की बात कहती है।

टोल 4

वहीं दूसरी तरफ किसानों पर लाठियां और गोली चलाने का काम किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने गुरनाम सिंह के नेतृत्व में 16 फरवरी को प्रदेश के सभी टोल को फ्री करने की चेतावनी दी गई थी। जिसके तहत किसानों ने आज भीगान टोल को फ्री कर दिया है।

टोल 5

उधर खरखौदा में भी गुरनाम सिंह चढूनी की कॉल के आह्वान पर झरोठी टोल को 12 बजे से 3 बजे तक फ्री करवाया गया है। इस दौरान किसानों के दिल्ली कूच को समर्पित निकाली जा रही ट्रैक्टर यात्रा में काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

टोल 3

किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंह नक्लोई की अगुवाई में शुक्रवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसान खरखौदा के झरोठी टोल पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने टोल को फ्री करवाया। ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंह नक्लोई ने बताया कि शनिवार को सभी तहसील में ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जाएगा।

पानीपत टोल

पानीपत में भाकियू ने सांकेतिक रूप से शुक्रवार दोपहर 12 बजे जीटी रोड, पानीपत-नगीना हाईवे पर जलालपुर और पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर गांव में टोल फ्री करवा दिए है। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने किसी की नहीं सुनी। दिल्ली व चंडीगढ़ के बीच बस सेवा प्रभावित रही। भारत बंद को लेकर रोडवेज का चक्का जाम रहा।

टोल 6

पानीपत और सोनीपत पुलिस हलदाना बॉर्डर पर संयुक्त नाका लगाने को तैयार है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने पुराने बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन किया। ऐसे में रोडवेज की 10 और किलोमीटर स्कीम की 25 बसें ही चल पाई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यमुनानगर टोल 1

वहीं यमुनानगर के मिल्क टोल प्लाजा पर भी टोल को फ्री करवाया गया है। इससे पहले काफी किसान प्रदर्शन करते हुए यमुनानगर के मिल्क टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल को फ्री करवाया। इस दौरान किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों का कहना है कि उनकी मांगें जायज हैं और सरकार को किसानों की मांगों के आगे झुकना ही पड़ेगा।

टोल

गौरतलब है कि वीरवार 15 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच हुई तीसरे दौर की बैठक भी बेनतीजा रही। बैठक देर रात में करीब साढ़े 5 घंटे तक चली। बताया जा रहा है कि सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया। जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े रहे। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। अब रविवार 18 फरवरी शाम 6 बजे फिर से चौथे दौर की बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों की ओर से शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है।

यमुनानगर टोल

किसान आंदोलन 2 के बीच हरियाणा से भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) गुट भी मैदान आ गया है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने घोषणा की है कि 3 घंटे तक टोल फ्री रखे जाएंगे। जिस पर सोनीपत में भी यूनियन के पदाधिकारियों ने तैयारी कर ली है। आज टोल प्लाजा को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक फ्री करवाया जाएगा।

शंभू 5

हम पाकिस्तान नहीं, हिंसक कार्रवाई और बल प्रयोग गलत

वहीं केंद्र सरकार और किसान यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक खत्म होने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि विरोध शांतिपूर्वक जारी रहेगा। हम और कुछ नहीं करेंगे। उनकी किसानों से अपील है कि हम दिल्ली की तरफ बढ़ते जाएं। उन्होंने कहा कि बैठकें चलती रहेंगी, दोनों काम एक साथ नहीं हो सकते। सरकार ने बैठक बुलाई है, हम तब तक इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर रविवार को कोई सकारात्मक नतीजा नहीं मिलता तो विरोध जारी रखेंगे। वहीं कुछ किसान नेता उन पर की गई हिंसक कार्रवाई या बल प्रयोग को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि हम पाकिस्तान से थोड़े ही हैं।

शंभू 3 1