भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने आगामी नगर निगम और नगर परिषद चुनाव-2025 के लिए अपने पार्षद पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने प्रदेश चुनाव समिति से विचार-विमर्श के बाद इन नामों को स्वीकृति दी।
भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची में करनाल, यमुनानगर और अंबाला सदर नगर निकायों के उम्मीदवार शामिल हैं। गौरतलब है कि हरियाणा में नगर निकाय चुनाव जल्द ही आयोजित होने वाले हैं, जिनमें कई प्रमुख शहरों में मेयर और पार्षद पदों के लिए मतदान होगा। भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब चुनावी सरगर्मी और तेज होने की संभावना है।


