जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक कोलन और लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और वह अपना इलाज साउथ अफ्रीका में करा रहे थे। 49 वर्षीय स्ट्रीक ने 1993-2005 के बीच जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 एकदिवसीय मैच खेले थे।
क्रिकेट जगत के लिए आज की सुबह का दिन काफी दुख भरा है। जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। स्ट्रीक पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से लगातार जंग लड़ रहे थे। 22 अगस्त को उन्होंने इस जंग में अपनी हार मान ली और जिंदगी से विदाई ली। स्ट्रीक की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों में की जाती है, जो नई गेंद से कमाल दिखाने के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी करना भी जानते थे।
कठिन दौर में संभाली थी टीम की कमान
जिम्बाब्वे के पूर्व ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक कैंसर से पीड़ित थे और उनका दक्षिण अफ्रीका में इलाज चल रहा था। 49 वर्षीय स्ट्रीक ने 1993-2005 के बीच जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 एकदिवसीय मैच खेले जिसमें कुल 4,933 रन बनाए और दोनों प्रारूपों में 455 विकेट लिए। 49 वर्षीय स्ट्रीक ने 2005 में 31 वर्ष की आयु में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। स्ट्रीक अभी भी 100 से अधिक टेस्ट विकेट और 200 से अधिक एकदिवसीय विकेट लेने वाले जिम्बाब्वे के एकमात्र गेंदबाज थे। उन्होंने 2000 में कठिन दौर के समय में जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी की थी।
12 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 4 साल तक संभाला कप्तानी का जिम्मा
अपने 12 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान स्ट्रीक ने लगभग 4 साल तक जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी का जिम्मा भी उठाया है। साल 2000 से लेकर 2004 तक स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे टीम के लिए टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में कप्तानी की है। वहीं जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा अभी भी हीथ स्ट्रीक के नाम पर दर्ज है। स्ट्रीक ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 1993 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी।
साथी खिलाड़ी ने ट्वीट कर दी निधन की जानकारी

हीथ स्ट्रीक के निधन की जानकारी उनके पूर्व साथी खिलाड़ी और तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा ने ट्वीट कर दी। इसमें उन्होंने लिखा कि दुखद खबर आई है कि हीथ स्ट्रीक अब दूसरी दुनिया में चले गए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट के महना क्रिकेटर की आत्मा को शांति मिले। आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही।
क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों ने ट्वीट कर प्रकट किया शौक






