Hrithik Roshan Birthday

Hrithik Roshan Birthday : बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ का आज 50वां जन्मदिन, फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया खास अंदाज में विश

देश बड़ी ख़बर बॉलीवुड मनोरंजन हरियाणा

पूरी दुनिया को अपने डांस एक्टिंग और गुड लुक्स का दीवाना बनाने वाले ऋतिक रोशन का आज बर्थडे है। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जो आज भी फैंस की फेवरेट हैं। बॉलीवुड में ऋतिक ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर है। ऋतिक अपनी लोकप्रियता के आधार पर कई बार फोर्ब्स इंडिया के सेलिब्रिटी 100 में शामिल हुए है। इन दिनों एक्टर फाइटर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

ऋतिक रोशन वो सुपरस्टार हैं, जिन्होंने डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया था। साल 2000 में आई ‘कहो न प्यार है’ से ऋतिक ने बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाले ऋतिक का स्टारडम इसके बाद बढ़ता ही चला गया। फैंस के बीच वह ‘ग्रीक गॉड’ के नाम से फेमस हैं। सिद्धार्थ आनंद ने इस ‘ग्रीक गॉड’ को 50वां बर्थ डे विश करते हुए उनके बारे में दिल छूने वाला खुलासा किया है।

सिद्धार्थ आनंद को याद आई 10 साल पुरानी बात

Whatsapp Channel Join

1673333961 hrithik roshan

सिद्धार्थ आनंद ने लिखा, ‘आपको शुभकामना देने के अलावा, आपके बड़े दिन पर एक छोटा सा धन्यवाद नोट। 10 साल पहले हमने एक साथ अपनी जर्नी शुरू की थी। आपने उस समय मुझ पर विश्वास किया, जब बहुत कम लोगों ने मुझ पर विश्वास किया। मेरे लिए जिंदगी कभी भी एक जैसी नहीं रहा। मुझे नहीं लगता कि मैंने आपको कभी थैंक्यू किया हो। न छोटी बात के लिए, न बड़ी बात के लिए। आपका दिल बहुत बड़ा है। जो लोग आपको जानते हैं वह इससे सहमत होंगे। आज के दिन मैं आपकी हेल्थ, खुशी और ढेर सारी सफलता की कामना करता हूं। एक छोटी सी शुभकामना मेरे लिए भी कि हम साथ चलते रहें।”

इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार है , की थी, जिसमें ऋतिक ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म 800 मिलियन रुपये की कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई थी। रोशन को वार्षिक फिल्मफेयर अवार्डस, आईफा अवार्डस और जी सिने अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। ऋतिक ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की है। जैसे मोहनजो-दारो, सुपर 30, कभी खुशी कभी गम, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, कृष, बैंग-बैंग, वॉर, कोई मिल गया आदि फिल्में शामिल है।

download

ऋतिक के व्यक्तिगत जीवन की बाद करें तो, एक्टर ने बैंगलोर में एक निजी समारोह में सुजैन खान से शादी की थी। कपल के दो बेटे है जिनका नाम रेहान और ऋदान है। साल 2013 में कपल अलग हो गया था और 2014 में उनका तलाक हो गया था। रिपोर्टस के मुताबिक अब खबर आ रही है कि ऋतिक अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे है।

करियर में कई विवाद भी है शामिल

ऋतिक के करियर में कई विवाद भी शामिल है। 2016 में ऋतिक ने क्रिश 3 में साथ काम कर चुकी कंगना रनौत के खिलाफ साइबर स्टॉकिंग और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। मुंबई पुलिस ने सबूतों की कमी के कारण मामला बंद कर दिया था। साल 2000 में एक्टर पर विवादित बयान देने के आरोप लगे थे। बताया जाता है कि ऋतिक ने एक शो के दौरान नेपाल और उसेक लोगों से नफरत करते है बात कही थी। जिसके बाद से देश में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे और उनकी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया था। विवाद के चलते ऋतिक द्वारा दो पन्नों का जवाब लिखा गया जिसके बाद हिंसा शांत हुई।

चाइल्ड आर्टिस्ट थे ऋतिक रोशन, रजनीकांत संग काम

3hrithik youtube 700

ऋतिक रोशन ने भले ही ‘कहो ना प्यार है’ से हीरो के तौर पर डेब्यू किया था। पर वह इससे पहले चाइल्ड आर्टिस्ट रहे। उन्होंने रजनीकांत के साथ भी एक फिल्म में काम किया था। फिर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और बड़े होने पर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया।