Ind Vs Ire: टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीता पहला टी20, टीम के कप्तान बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

खेल देश

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार दो रन से जीत लिया है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139/7 का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया ने इसके जवाब में 6.5 ओवर में 47/2 का स्कोर बनाया। इसके बाद बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो सका। अंपायरों ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को विजेता घोषित किया।

वापसी करने वाले दोनों गेंदबाजों का रहा शानदार प्रदर्शन

इस गेम में इंडिया के दो तेज गेंदबाजों ने शानदार वापसी की है। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने करीब 1 साल बाद भारत के लिए मैच खेला और पहले ही ओवर में दो विकेट चटका दिए। बता दें कि बुमराह को इस गेम में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, प्रसिद्ध गेंदबाज कृष्णा कल अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले। कृष्णा ने भी दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों तेज गेंदबाजों ने सर्जरी के बाद मैदान में वापसी की और दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया।

Whatsapp Channel Join

आयरलैंड की पारी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी आयरलैंड ने की लेकिन उनकी शुरुआत बेहद ही खराब रही। वहीं 327 दिन बाद वापसी कर रहे टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में एंड्रयू बालबर्नी और लोरन टकर को आउट कर दिया। इसके बाद कृष्णा ने हैरी टेक्टर और जॉर्ज डॉकरेल को पवेलियन भेजा।

इसके बाद आयरलैंड की टीम पावरप्ले में चार विकेट खोकर सिर्फ 30 रन ही बना पाई। साथ ही बीच के ओवरों में रवि बिश्नोई ने आयरलैंड कप्तान पॉल स्टलिंग और मार्क अडायर को आउट किया। बता दें कि आयरलैंड ने 31 रन पर ही पांच विकेट गंवा दी। वहीं मार्क अडायर और कर्टिस कैंफर ने 28 रन जोड़ कर टीम को थोड़ी बेहतर स्थिति में पहुंचाया।

मैकार्थी ने जड़ा अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक

कुल 59 रन पर आयरलैंड के छह विकेट गिर चुके थे। इसके बाद मैकार्थी ने कैंफर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन लास्ट में अर्शदीप ने कैंफर को 39 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

हालांकि, इस मैच में मैकार्थी ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 33 गेंद में 51 रन बनाए और टीम का स्कोर 139/7 तक पहुंचाया। वहीं आखिरी ओवर में अर्शदीप ने 22 रन दिए।

अर्शदीप सिंह ने इस मैच में आखिरी ओवर डाला और 22 रन लुटा दिए। मैकार्थी ने उनके खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाया। अर्शदीप ने इस ओवर में एक नो बॉल और एक वाइड बॉल भी की जिस वजह से आयरलैंड की टीम 139 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही, जबकि 17वें ओवर में ही आयरलैंड ने 100 रन का आंकड़ा पार किया था। 19वें ओवर के बाद आरयलैंड का स्कोर 117/7 था।

आयरलैंड के 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन

इस मैच में भारत के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला। बावजूद इस सब के बैरी मैकार्थी के नाबाद 51 रन की बदौलत आयरलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाए। पारी के 19वें ओवर में उन्होंने सिर्फ 1 रन दिया। अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला

यशस्वी-ऋतुराज ने की अच्छी शुरुआत

140 रन के लक्ष्य पर यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत को अच्छी शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने 38 गेंद में 46 रन की साझेदारी की, लेकिन क्रैग यंग ने अपने पहले ही ओवर में पहले यशस्वी को और अगली ही गेंद पर तिलक वर्मा (0) को आउट कर दिया।

गायकवाड़ 16 गेंद में 19 रन बनाकर और संजू सैमसन 1 रन पर नाबाद थे, उस दौरान बारिश आने से खेल रोक दिया गया। आगे का खेल नहीं हो सका और भारत ने जीत हासिल की।