ohnny Chacko Uthup passed away

Indian pop icon के पति जॉनी चाको उत्थुप का निधन, कोलकत्ता में ली अंतिम सांस

देश बड़ी ख़बर

इंडियन पॉप आइकॉन(Indian pop icon) और अपनी अलग आवाज के लिए पॉपुलर सिंगर ऊषा उत्थुप(Popular singer Usha Uthup) के पति जाॅनी चाको उत्थुप(Johnny Chacko Uthup) का 78 की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को कोलकता में उन्होंनें अतिम सांस ली। उनके परिवार ने बताया कि जाॅनी को बेचेनी हो रही थी, तभी उन्हें तुंरत नजदीक के अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि फैमिलि मेंबर्स का कहना है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उनका अंतिम संस्कार 9 जुलाई यानि आज होगा। जाॅनी ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे। ऊषा उक्थुप की पहली शादी दिवंगत रामू से हुई थी। ऊषा और जाॅनी के दो बच्चे हैं, उनकी एक बेटी अंजलि और एक बेटा सनी भी है। जाॅनी चाय की खेती के उघोग से जुड़े हुए थे। ऊषा और जाॅनी की पहली मुलाकात 70 के दशक की शुरुआत में कोलकाता के आइकॉनिक रेस्टोरेंट ट्रिंकाज में हुई थी। ऊषा की बेटी अंजलि ने अपने पिता के निधन पर दुख जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर की।

ohnny Chacko Uthup passed away - 2

ऊषा अब कोलकाता, पश्चिम बंगाल में रहती हैं। ऊषा ने कई अलग-अलग भाषाओं में कई मशहूर गाने गाए। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने 1969 में चेन्नई के एक छोटे से नाइट क्लब में गाना गाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान दिल्ली के एक नाइट क्लब में दिवंगत अभिनेता देव आनंद की नजर उषा उत्थुप पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंनें उषा उत्थाप को 1971 में आई फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका दिया।

ohnny Chacko Uthup passed away - 3

अन्य खबरें