Landslide on the way to Mata Vaishno Devi,

Mata वैष्णो देवी के रास्ते में लैंडस्लाइड, 2 महिलाओं की मौत, एक जख्मी

देश बड़ी ख़बर

Mata वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को यात्रा के दौरान भूस्खलन होने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने पुष्टि की है कि मंदिर के मार्ग पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर पंछी के पास, भवन से तीन किलोमीटर आगे हुई। भूस्खलन के कारण मार्ग पर बने लोहे के शेड का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची

Jammu and Kashmir Landslide on Vaishno Devi temple route 3 devotees killed many injured helicopter battery car service closed

घटना की सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया। टीम द्वारा घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें