देश के सबसे सम्मानित पुरस्कारों में से एक पद्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। इस मामले में हमेशा की तरह तीन कैटेगरी- पद्म विभूषण, पदम भूषण और पद्म श्री में विनर्स के नामों की घोषणा की गई है। भारत सरकार की तरफ से हर बार की तरह इस बार भी पद्म पुरस्कारों के विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है।
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले इन अवार्ड्स के विजेताओं नामों का एलान किया गया था। 132 लोगों की इस लिस्ट में सिनेमा जगत के भी कई नाम शामिल हैं। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस वैजयंती माला, कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण और मिथुन चक्रवर्ती, ऊषा उत्थुप का नाम पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए चुना गया है। ये अवॉर्ड इसी साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा।
पद्म विभूषण पाने वाले विजेता
पदम विभूषण पाने वाले विजेताओ में श्रीमती विजया माला बाली कला तमिलनाडु, श्री कोनिदेला, चिरंजीवी कला आंध्र प्रदेश, श्री एम. वेंकैया नायडू सार्वजनिक कार्य आंध्र प्रदेश, श्री बंधेश्वर पाठक सामाजिक कार्य बिहार, श्रीमती पद्मा सुब्रमण्यम कला तमिलनाडु के नाम शामिल है।

पद्म भूषण पाने वालों की लिस्ट
मिथुन चक्रवर्ती आर्ट फील्ड वेस्ट बंगाल, उषा उत्थुप आर्ट फील्ड वेस्ट बंगाल, एक्टर विजयकांत आर्ट फील्ड तमिलनाडु को पदम भूषण अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
चिरंजीवी ने ऐसे किया धन्यवाद

साउथ सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार चिरंजीवी का नाम इस बार के पद्म अवॉर्ड्स को लेकर सुर्खियों का विषय बना हुआ है। जैसे ही इस पुरस्कार के विजेताओं का नाम अनाउंस हुआ तो उसमें चिरंजीवी का नाम टॉप 2 में शामिल रहा। उन्हें पद्म विभूषण के खास सम्मान से नवाजा जाएगा। 45 साल के फिल्मी करियर में मैं आपको फिल्मों के जरिए एंटरटेन करता आ रहा हूं और ऑफ द स्क्रीन मैं इंसानियत और समाज सेवा के जरिए अपना योगदान देता हूं। इस पुरस्कार के लिए भारत सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से शुक्रिया। 68 साल के एक्टर चिरंजीवी 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2008 में आंध्रप्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की थी। 2006 में चिरंजीवी को पद्म भूषण मिल चुका है।
सायरा बानों ने वैजयंतीमाला को दी बधाई

वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की अनाउंसमेंट के बाद सायरा बानो ने दिग्गज अभिनेत्री को बधाई दी है। बानू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वैजयंतीमाला इस सम्मान की ‘वास्तव में हकदार’ हैं। सायरा बानो ने कहा, “मैं इससे बहुत खुश हूं…यह पुरस्कार वास्तव में योग्य है… मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं और वह मेरे लिए ‘अक्का’ (बड़ी बहन) हैं” 87 साल की वैजयंती माला 50- 60 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस थीं। वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म से करियर शुरू किया था। उन्होंने आशा, नया दौर, साधना, मधुमती जैसी बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।
मिथुन चक्रवर्ती पद्म भूषण से सम्मानित

73 साल के मिथुन चक्रवर्ती का भारतीय सिनेमा में कई हिट फिल्मों में शानदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘मृगया’ थी इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। मिथुन ने, ‘डिस्को डांसर’, ‘अग्निपथ’, ‘घर एक मंदिर’, ‘जल्लाद’ और ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी कईं शानदार हिंदी फिल्में की हैं।
ऊषा उत्थुप

ऊषा उत्थुप भारत की पहली पॉप सिंगर हैं। उन्होंने 9 साल की उम्र में पहली परफॉर्मेंस दी थी। करियर के शुरुआती दिनों में ऊषा नाइट क्लब में गाना गाया करती थीं। ऊषा की आवाज से इम्प्रेस होकर देव आनंद ने उन्हें बॉम्बे टॉकीज (1971) में गाने का ऑफर दिया। ऊषा ने फिल्म में शंकर-जयकिशन के साथ इंग्लिश गाना गाया था। यह पहला मौका था, जब उन्होंने किसी फिल्म में गाना गाया था। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा ऊषा ने 16 अन्य भाषाओं में गाने गाए हैं, जिनमें गुजराती, मराठी, कोंकणी, डोगरी, खासी, सिंधी और ओडिशा शामिल हैं।
इसके अलावा संगीतकार प्यारेलाल शर्मा, वेटरन मराठी फिल्म डायरेक्टर दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त और तमिल सिनेमा के जाने-माने एक्टर और राजनेता विजयकांत का नाम पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
पद्मा सुब्रमण्यम

पद्मा सुब्रह्मण्यम भरत नाट्यम नर्तकी हैं। वह एक रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, शिक्षिका, इंडोलॉजिस्ट और लेखिका भी हैं। पद्मा के सम्मान में जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस में कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं।
क्यों दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार?

देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक, पद्म पुरस्कार तीन केटेगरीज में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं। ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। बता दें कि इस बार 110 लोगों को पद्मश्री, 5 लोगों को पद्म विभूषण और 17 लोगों को पद्म भूषण के लिए नामित किया गया है।

