Jharkhand assembly elections

Live: झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान जारी, 5 बजे तक 65% वोटिंग

देश

Live: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक कुल 65% मतदान हो चुका है। खास बात यह है कि आदिवासी आरक्षित सीटों पर भारी उत्साह देखा जा रहा है, जहाँ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं, और महिलाओं की भागीदारी अधिक है।

इस चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची विधायक सीपी सिंह और जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी शामिल हैं।

राज्य की कुल 81 विधानसभा सीटों में शेष 38 सीटों के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। पिछली बार के चुनाव में इन्हीं 43 सीटों में से 29 पर UPA (अब INDIA ब्लॉक) ने जीत हासिल की थी, जबकि NDA ने 14 सीटें जीती थीं। दूसरे चरण में होने वाली 38 सीटों में से UPA ने 22 और NDA ने 14 सीटों पर विजय प्राप्त की थी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..