गोवा में Indian Navy के जहाज और एक मछली पकड़ने वाले जहाज के बीच 21 नवंबर को टक्कर हो गई। हादसे के समय मछली पकड़ने वाले जहाज पर 13 क्रू मेंबर सवार थे। टक्कर के बाद, भारतीय नौसेना की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए 11 क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि, दो क्रू मेंबर अब भी लापता हैं।
हादसा कैसे हुआ?
यह हादसा गोवा तट से 70 समुद्री मील दूर उत्तर पश्चिम में समुद्र में हुआ। मछली पकड़ने वाले जहाज का नाम मार्थोमा था, जो भारतीय नौसेना के जहाज से टकरा गया। टक्कर के बाद जहाज में सवार 13 क्रू मेंबर समुद्र में गिर गए।
बचाव अभियान तेजी
हादसे के बाद भारतीय नौसेना ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। 11 क्रू मेंबर को बचा लिया गया, जबकि दो लापता हैं। नौसेना की अलग-अलग टीमें और मुंबई की नौसेना टीम मिलकर इन लापता क्रू मेंबर्स की तलाश में जुटी हैं।
गोवा और आसपास के तटों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा रही है और सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लापता क्रू मेंबर को जल्द से जल्द बचाया जा सके।







