naari shakti vandan vidheyak ki sakshi bnegi mahilaaye 4 hazaar mahilaaye jayegi delhi bharman per

नारी शक्ति वंदन विधेयक की साक्षी बनेगी महिलाएं, 4 हजार महिलाएं जाएगी Delhi भ्रमण पर

देश बड़ी ख़बर हरियाणा

केंद्र सरकार के नारी शक्ति वंदन विधेयक की साक्षी हरियाणा और राजस्थान की आम महिलाएं बनेगी। बता दे कि दोनों राज्यों से करीब 4 हजार महिलाएं महिलाएं आज दिल्ली भ्रमण पर जाएंगी। हरियाणा में हर जिले से 100 के करीब महिलाओं का दिल्ली जाने के लिए चयन किया गया है। प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ इसके लिए पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी किया है। महिलाओं को संसद भी ले जाया जाएगा।

सीधे मंत्रियों-सांसदों के सरकारी आवास पहुंचेगी

महिलाओं के दिल्ली भ्रमण में हरियाणा की महिला सांसद और विधायक भी शामिल होगी। यह महिलाएं हरियाणा से सीधे संबंधित मंत्रियों और सांसदों के सरकारी आवास पहुंचेंगी। जहां से वह गाड़ियों से संसद भवन के लिए रवाना होगी। वहां ये महिलाएं संसद की कार्यवाही के साथ ही नारी शक्ति वंदन विधेयक को पेश होते हुए देखेगी।

Whatsapp Channel Join

राहुल ने भी दिल्ली घुमाने व घर पर लंच कराने का दिया था न्योता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इससे पहले हरियाणा की महिलाओं को दिल्ली भ्रमण करा चुके हैं। राहुल पिछले कुछ दिनों पहले हरियाणा आए थे, जहां उन्होंने खेत में धान की फसल भी रोपी थी। इस दौरान उनकी मुलाकात हरियाणा की कुछ महिलाओं से हुई थी। राहुल ने उन्हें दिल्ली घुमाने और घर पर लंच कराने का न्योता दिया था। इसके बाद हरियाणा से एक बस के जरिए हरियाणा की महिलाएं दिल्ली गई थीं।