NEET UG 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7 फरवरी 2025 से NEET UG 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को किया जाएगा।
NTA ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर इन्फॉर्मेशन बुलेटिन, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न भी अपलोड कर दिया है। इस बार परीक्षा में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं।
1️⃣ एग्जाम पैटर्न में बदलाव
- अब NEET UG 2025 में कोई ऑप्शनल सवाल नहीं होगा।
- इससे पहले कोविड-19 के दौरान उम्मीदवारों को विकल्प दिए जाते थे, लेकिन अब सभी 180 सवाल अनिवार्य होंगे।
- परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी और एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
- विषयों के अनुसार प्रश्नों की संख्या:
- फिजिक्स – 45 प्रश्न
- केमिस्ट्री – 45 प्रश्न
- बायोलॉजी – 90 प्रश्न
2️⃣ टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया में बदलाव
अब दो छात्रों के समान अंक होने पर इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट कमेटी अंतिम निर्णय लेगी। टाई-ब्रेकिंग के लिए ये प्राथमिकता तय की गई है:
- बायोलॉजी में उच्चतम अंक
- केमिस्ट्री में उच्चतम अंक (यदि बायोलॉजी के अंक समान हों)
- फिजिक्स में उच्चतम अंक (यदि उपरोक्त दोनों समान हों)
- गलत उत्तरों की न्यूनतम संख्या
- बायोलॉजी में गलत उत्तरों की न्यूनतम संख्या
- केमिस्ट्री में गलत उत्तरों की न्यूनतम संख्या
- फिजिक्स में गलत उत्तरों की न्यूनतम संख्या
- यदि उपरोक्त सभी समान रहते हैं, तो एक्सपर्ट कमेटी रैंडम प्रोसेस से निर्णय लेगी।
3️⃣ परीक्षा केंद्र चुनने के नियम बदले
- कैंडिडेट अब सिर्फ अपने पर्मानेंट या रेजिडेंसियल एड्रेस के आस-पास के 3 परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।
- उम्मीदवार किसी भी दूरस्थ शहर को परीक्षा केंद्र के रूप में नहीं चुन सकेंगे।
4️⃣ परीक्षा केंद्र पर आने का नया नियम
- परीक्षा 4 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
- कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर 3 घंटे पहले यानी 11 बजे से एंट्री मिलनी शुरू होगी।
- 1:30 बजे के बाद किसी भी कैंडिडेट को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 7 फरवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 7 मार्च 2025
- परीक्षा तिथि: 4 मई 2025
सिटी तहलका का सुझाव है कि स्टूडेंटस समय रहते आवेदन करें और neet.nta.nic.inपर परीक्षा संबंधी सभी अपडेट चेक करते रहें।