NEET UG EXAM 2024

NEET UG EXAM 2024 : एनटीए ने मानी गलत पश्नपत्र बांटने की गलती, जानें क्या लीक हो गया था NEET UG का पेपर?

देश Education

NEET UG EXAM 2024 : देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यूजी नीट 2024 पर बड़ी खबर है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी एनईईटी यूजी 2024 का पेपर आउट हो गया है। रविवार, 5 मई को देश भर के 4750 केंद्रों पर नीट का एग्जाम लिया गया। करीब 24 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए। अब NEET Exam 2024 का संचालन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने खुद पेपर आउट होने की सूचना दी है।

नीट यूजी एग्जाम 2024 खत्म होने के बाद शाम 5 बजे एनटीए ने नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है- ‘रष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के संज्ञान में आया है कि नीट (यूजी) 2024 परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानटाउन, सवाई माधोपुर के केंद्र अधीक्षक द्वारा NEET Question Paper गलत बांटा गया। इस कारण कुछ परीक्षार्थी इनविजिलेटर्स के रोकने के बावजूद भी बलपूर्वक परीक्षा केंद्र से नीट क्वेश्चन पेपर लेकर जबरन बाहर आ गए।’

एनटीए ने दी सफाई

एनटीए ने आगे कहा, ‘इस प्रकरण से एग्जाम के दौरान नीट का प्रश्न पत्र परीक्षा के दौरान बाहर आने से बाकी परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा की अखंडता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इस परीक्षा केंद्र को छोड़कर बाकी सभी केंद्रों पर सुचारू रूप से निर्धारित समय पर एग्जाम शुरू हुआ और शांति पूर्वक आयोजित हुआ।’

Whatsapp Channel Join

एनटीए ने क्या एक्शन लिया

मामले की सूचना देते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने बताया है कि ‘सभी कैंडिडेट्स को समान अवसर देने के लिए निर्णय लिया गया कि जिस सेंटर पर ये घटना हुई, वहां प्रभावित करीब 120 स्टूडेंट्स के लिए आज 5 मई को ही दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।’

अन्य खबरें