Supporters trolled Babar Azam

World cup 2023 PAK vs AFG : अफगानिस्तान से हार के बाद पाक कप्तान की हुई सराहना, समर्थकों ने बाबर आजम को किया ट्रोल

खेल देश पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

World cup 2023 PAK vs AFG : वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से धो डाला। पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार के बाद भी कप्तान बाबर आजम की जमकर सराहना हो रही है। वहीं उनके प्रशंसक उन्हें ट्रोल करते नजर आए। उन्होंने अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज को एक खास तोहफा दिया है।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार को अफगानिस्तान ने पाक को हराकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा उलटफेर किया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की यह पहली जीत है। इस जीत के बाद अफगानी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान से हार के बाद पाकिस्तानी टीम की खूब आलोचना हो रही है। खासकर टीम के कप्तान बाबर आजम प्रशंसकों से लेकर पूर्व क्रिकेटर के निशाने पर हैं। लोग बाबर की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद पाक कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद बाबर आजम ने अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज अपना बल्ला उपहार में दिया है। साथ ही वह गुरबाज के साथ फोटो भी खिंचवा रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो कुछ प्रशसंकों और लोगों ने उनकी सराहना की। उधर पाकिस्तानी प्रशंसकों ने बाबर आजम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रशंसकों ने इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए।

Whatsapp Channel Join

पाक 1

यह रही प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने एक्स पर लिखा है कि इस बैट का तो वैसे भी बाबर के पास कुछ काम नहीं है। कम से कम गुरबाज रन तो बनाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बाबर को गुरबाज से बैट लेना चाहिए था और गुरबाज को बोलना चाहिए था कि वर्ल्ड कप ऐसे खेला जाता है।

एक यूजर ने एक्स पर लिखा है कि बाबर आजम को गुरबाज का बैट लेना चाहिए था और सीखना चाहिए कि अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ कैसे खेला जाता है। एक यूजर ने लिखा कि गुरबाज का डाउनफॉल यहां से शुरू हो गया। एक अन्य यूजर ने अपने बयान में लिखा कि भाई गुरबाज मत लो ये बैट, वरना फिर आप भई 80-90 के स्ट्राइक रेट से खेलने लग जाओगे।

पाक 2

इस प्रकार मिली पाक को शिकस्त

चेन्नई में पाकिस्तान के पहले खेलने के बाद अब्दुल्ला शफीक 58 और कप्तान बाबर आजम 74 रन की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए थे। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने शानदार आगाज किया। अफगानिस्तान के ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच 130 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। पाकिस्तान से मिले 282 रन के लक्ष्य को अफगानिस्तान ने महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से गुरबाज ने 65 और इब्राहिम जादरान ने 87 रन की दमदार पारी खेली।

वहीं रहमत शाह ने 77 और कप्तान शाहिदी 48 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए। टीम की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने 74 रन की दमदार पारी खेली। वहीं अब्दुल्ला शफीक ने 58 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान चार अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवे, जबकि पाकिस्तान इतने ही अंक के साथ चौथे स्थान पर है।