Congress leader Rahul Gandhi

Rahul Gandhi : अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा Modi-RSS का राजनीतिक कार्यक्रम, Rahul Gandhi बोलें हम दिखावा करके धर्म का फायदा नहीं उठाते

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

Rahul Gandhi on Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha : नागालैंड के कोहिमा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक राजनीतिक कार्यक्रम है। हिंदू संस्कृति के बड़े पुरोधाचार्य लोगों ने भी वहां जाने से मना कर दिया है। ऐसे में हमारे लिए वहां जाना मुश्किल है। राहुल गांधी ने कहा कि वह लोगों के साथ ठीक से बर्ताव करते हैं। वह धर्म का फायदा नहीं उठाते हैं। वह मन से हिंदू धर्म का पालन करते हैं, उसे प्रदर्शित नहीं करते हैं, लेकिन जो लोग धर्म का सम्मान नहीं करते, उसे नहीं मानते, वह दिखावा करते हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को नागालैंड के कोहिमा में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन संबंधी कार्यक्रम को लेकर हिंदू धर्म के अहम लोगों ने भी सवाल उठाए हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम अब चुनावी हो गया है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां नहीं जाने का फैसला लिया है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन में से जो लोग भी वहां जाना चाहते हैं, वह जा सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस कार्यक्रम को भाजपा और आरएसएस ने पूरी तरह से सियासी बना दिया है। आरएसएस और भाजपा ने इस कार्यक्रम को चुनावी फ्लेवर दिया है। राहुल गांधी ने पत्रकारवार्ता के दौरा साफ कर दिया है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वह अयोध्या नहीं जाएंगे। हालांकि वह यात्रा के दौरान इस रूट पर रहेंगे। फिलहाल अयोध्या में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट तैयार नहीं किया गया है।

राम मंदिर 0

राहुल गांधी का 22 को असम का रूट

Whatsapp Channel Join

इस दौरान राहुल गांधी से 22 जनवरी को अयोध्या जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक फिक्स रूट है। हम उसी रूट को फॉलो करेंगे। हम 22 जनवरी को असम में रहेंगे। राहुल गांधी ने नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर कहा कि मीडिया इन चीजों को बहुत हाइप बनाता है। इंडिया गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि इंडिया गठबंधन में सब चीजें सही हो जाएंगी और अच्छे से चुनाव लड़ा जाएगा। हम मोहब्बत की बात करते हैं।

कांग्रेस

भाजपा का मॉडल नफरती, ओबीसी, दलित और आदिवासी नहीं चलाते हिंदुस्तान की सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का मॉडल नफरती मॉडल है। हिंदुस्तान की सरकार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासी नहीं चलाते हैं। अन्याय की वजह से नफरत बढ़ रही है। मीडिया इन चीजों को ओवरप्ले करता है। आप एक मुद्दे को उठाकर उसे मुद्दा बना देते हैं। हमें आत्मविश्वास है कि जो छोटी-छोटी कमियां हैं, वह जल्द दूर हो जाएंगी। इंडिया गठबंधन डटकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा कामयाब रही है। भाजपा का नफरत भरा हिंसा का मॉडल अन्याय का मॉडल है। अन्याय से नफरत बढ़ रही है। हिंसा के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर जाने की परवाह तक नहीं की, जो कि शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि नागालैंड से किया गया वादा भी पूरा नहीं किया गया है।

राहुल गांधी 1

इंडिया गठबंधन भाजपा से मुकाबले के लिए तैयार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावा है कि आगामी चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन भाजपा से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। इंडिया गठबंधन अच्छी तरह चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगा। न्याय यात्रा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय के लिए है। इसमें जाति जनगणना जैसे कई मुद्दे हैं। पश्चिम बंगाल में इंडिया गठजोड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि बंगाल में हम सहयोगियों के साथ चर्चा में हैं। सीट बंटवारे पर फिलहाल बात चल रही है। इस कार्य को कोई जटिलता नहीं है। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ राज्यों में अभी पेंच है। सीट शेयरिंग पर चर्चा जारी है। हम लोग एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। एक दो जगह थोड़ी समस्या है, वहां भी सब अच्छे से होगा।