ONLINE ORDER

Amazon पार्सल खोलते ही उड़े महिला के होश, बॉक्स में निकला जिंदा कोबरा, फिर..

देश Viral खबरें

ऑनलाइन शॉपिंग में गलतियां हो जाना डिलीवरी बॉक्स तक बदल जाना एक आम बात है। कर्नाटक में एक दिल दहलाने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बेंगलुरु में एक महिला को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसे अपने Amazon पैकेज के अंदर एक जीवित कोबरा मिला। महिला ने ऑनलाइन रिटेलर से एक एक्सबॉक्स कंट्रोलर का ऑर्डर दिया था, लेकिन जब उसने पार्सल खोला तो वह हैरान रह गई। हालांकि शुक्र है जहरीला सांप पैकेजिंग टेप से चिपक गया और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सका।

बेहद डरी होने के बावजूद महिला इस घटना का वीडियो लेने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने में सफल रही। वीडियो में एक बाल्टी के अंदर रखा आधा खुला अमेजन पैकेज दिखाया जा रहा है। इस बीच पैकेजिंग टेप में फंसा कोबरा भागने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस तरह की ऑनलाइन ऑर्डर को देखकर लोगों के पसीने छूट गए। सांप की पहचान स्पेक्टैकल्ड कोबरा के रुप में की गई है, जो कर्नाटक की मूल निवासी अत्यधिक जहरीली सांप प्रजाति है। कथित तौर पर इसे पकड़ लिया गया और बाद में लोगों की पहुंच से दूर एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

अन्य खबरें