Today पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 19 सितम्बर 2023🌷

🌹 दिन – मंगलवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – श्रावण🌷

🌹 पक्ष – कृष्ण पक्ष🌷

🌹 तिथि – चतुर्थी🌷 

🌹 नक्षत्र – स्वाति🌷

🌹 अमान्ता महीना – श्रावण🌷

🌹 पूर्णिमांत – भाद्रपद🌷

🌹 योग – वैधृति🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:12 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 6:19 पर🌷

🌹 प्रथम करण – विष्टि🌷

🌹 द्वितीय करण – बावा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि – तुला🌷

🌹 सूर्यराशि – कन्या🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

पंचांग क्या है

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 248

मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार से धन लाभ होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

image 247

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 249

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों से भेंट होगी। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहें।

image 247

मिथुन राशि :  (का, की, कू, , , , के, को, ह)

image 250

संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयम रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आय में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

image 247

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 251

मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

image 247

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 252

संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पर‍िवार में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। पर‍िवार के साथ किसी धार्मि‍क स्‍थल की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्राा सुखद रहेगी।

image 247

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 253

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व‍िशेष प्रयोजन के लिए दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। संतान को लेकर च‍िंति‍त हो सकते हैं।

image 247

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 254

नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

image 247

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 255

मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख मि‍लने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। क‍िसी प्रॉपर्टी से आय के स्रोत बन सकते हैं।

image 247

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 256

संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 257

मन शान्त रहेगा। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग से कारोबार में लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र के स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। तनाव से बचें।

image 247

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 258

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्‍मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। अफसरों से व्‍यर्थ का मनमुटाव हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्ष‍िक कार्यों के सुखद पर‍िणाम म‍िलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

image 247

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 259

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश गमन के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवादों एवं झगड़ों से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाई-बहन का साथ मिलेगा। माता का सहयोग म‍िलेगा। रुके हुए काम के पूरा होने के योग बन रहे हैं।

image 247

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏