Today पंचांग एवं राशिफल

देश धर्म पानीपत हरियाणा

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🌹 दिनांक : 12 सितम्बर 2023🌷

🌹 दिन – मंगलवार🌷

Whatsapp Channel Join

🌹 विक्रम संवत – 2080🌷

🌹 शक संवत – 1945🌷

🌹 अयन – दक्षिणायन🌷

🌹 ऋतु – शरद🌷

🌹 मास – श्रावण🌷

🌹 पक्ष – कृष्ण पक्ष🌷

🌹 तिथि – द्वादशी🌷 

🌹 नक्षत्र – आश्लेषा🌷

🌹 योग – शिव🌷

🌹 सूर्योदय – सुबह 6:08 पर🌷

🌹 सूर्यास्त – शाम 6:27 पर🌷

🌹 प्रथम करण – गारा🌷

🌹 द्वितीय करण – वणिजा🌷

🌹 दिशाशूल- पश्चिम🌷

🌹 चंद्रराशि –कर्क🌷

🌹 सूर्यराशि – सिंह🌷

🌹 शुभमुहूर्त – अभिजीत🌷

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇पंचांग की जरूरत :

पंचांग का उपयोग मुख्यत्वे, काल गणना, तिथि वार, व्रत, शुभ मुहूर्त, देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है. ज्योतिष गाइड के दैनिक पंचांग में नक्षत्र, योग, करन सहित, शुभ-अशुभ समय,  मुहूर्त, चंद्र बल, तारा बल पंचांग में आसानीसे उपलब्ध है। पंचांग का निर्धारण, ब्रम्हांड की गति पर निर्भर है. इसलिए जैसे जैसे पृथ्वी भ्रमण करती है, पंचांग समय क्षेत्र के अनुसार बदलता दिखाई देता है. इसलिए एक ही पंचांग अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अलग हो सकता है, इसलिए सही पंचांग का समय निर्धारण के लिए,  क्षेत्र को चुनना अति महत्वपूर्ण है।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇नक्षत्र : 

आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇योग :

नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇करण : 

एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

पंचांग क्या है

पंचांग दैनिक ज्योतिषीय कैलेंडर है जो ग्रहों और सूक्ष्म स्थितियों के आधार पर चंद्र दिवस के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें पाँच विशेषताएँ शामिल हैं- तिथि (द लूनर डे), वार (सप्ताह का दिन), नक्षत्र (चन्द्र मेंशन), ​​योग (चन्द्र-सौर दिवस) और करण (आधा चन्द्र दिवस)। इन पांच विशेषताओं के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी नए कार्य या हिंदू धार्मिक अनुष्ठान को शुरू करने के लिए मुहूर्त या शुभ समय का निर्धारण करते हैं और इसके साथ-साथ अशुभ समय को भी देखते हैं जिससे हर किसी को बचना चाहिए।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇दैनिक पंचांग और उसका महत्व

प्राचीन ऋषियों और वेदों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है, तो वह सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देता है और व्यक्ति को उसके कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। हिन्दू दैनिक पंचांग इस सौहार्द को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके उपयोग से व्यक्ति को तिथि, योग और शुभ-अशुभ समयों में ज्योतिषीय अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। जिससे हम सूक्ष्म संचार के आधार पर उपयुक्त समय के बारे में जान सकते हैं और अपने समय और कार्य का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिषी लोगों को सुझाव देते हैं कि वे अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।

🎍🍎🌷🍎🍇🍎🌷🍎🎍

🍇राशिफल :

🎍मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

image 145

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें, जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें, माता-पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मि‍त्रों का सहयोग मिलेगा, रहन-सहन कष्टमय हो सकता है, खर्चों में वृद्धि होगी, लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है, धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

image 144

🎍वृष राशि : (ई, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

image 146

मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध पर न‍यिंत्रण रखें, नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें, खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है, क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की समस्या परेशान कर सकती हैं, रहन-सहन कष्टमय रहेगा, माता के वैचारि‍क मतभेद हो सकते हैं।

image 144

🎍कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)

image 147

वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान हो सकता है, क्रोध से बचें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें, पिता का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा, धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, मित्रों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी, माता-पिता का सहयोग मिलेगा, यात्रा पर जा सकते हैं।

image 144

🎍सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

image 148

मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी, कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुम्ब के बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं, आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं, दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

image 144

🎍कन्या राशि : (ढो, , पी, पू, , , , पे, पो)

image 149

धैर्यशीलता में कमी हो सकती है, परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए भागदौड़ अधिक रहेगी, यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहने का प्रयास करें, किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक या शोध कार्यों में सफलता मिलेगी, मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें, आय में व्यवधान आ सकते हैं, धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है।

image 144

🎍तुला राशि : (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

image 150

मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें, अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, भवन सुख में वृद्धि होगी, व्‍यर्थ के व‍विदों से बचें।

image 144

🎍वृश्चिक राशि : (तो, , नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)

image 151

आत्मविश्वास बहुत रहेगा, मन भी परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, संचित धन में वृद्धि होगी, कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी, शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

image 144

🎍धनु राशि : (य, यो, भा, भि, भू, , फा, , भे)

image 152

पठन-पाठन में रुचि रहेगी, लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी, शासन-सत्ता का सहयोग प्राप्त हो सकता है, स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, खर्चों में कमी आएगी, आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

image 144

🎍मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

image 153

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है, रोजाना की भागदौड़ भी अधिक हो सकती है। खर्च भी बढ़ेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है, मित्रों का साथ मिलेगा, आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है, खर्चों की अधिकता रहेगी।

image 144

🎍कुम्भ राशि : (गू, गे, गो, , सी, सू, से, सो, द)

image 154

मानसिक शान्ति‍ रहेगी, आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। कारोबार पर ध्यान दें, कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है, शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है, आय के साधन बनेंगे, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें, शत्रुओं पर विजय मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, तनाव से बचें।

image 144

🎍मीन राशि : (दी, दू, , , , दे, दो, , ची)

image 155

आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा, सेहत का ध्यान रखें। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मेलजोल बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में वाणी में पर‍ न‍यिंत्रण रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है।

image 144

🎍(पं. दाऊजी महाराज, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं श्री अवध धाम मंदिर संस्थापक पानीपत) 🎍

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏