पावटी स्कूल में सेना भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 3

हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश, जानें आपके शहर में बारिश का हाल

MONSOON हरियाणा

➤हरियाणा में लगातार 3 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में यलो अलर्ट
➤15 अगस्त को 11 जिलों और 16 अगस्त को 5 जिलों में अलर्ट जारी
➤पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ा, पंचकूला प्रशासन ने नदी किनारे जाने से रोका

हरियाणा में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आज (14 अगस्त) पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक जीटी रोड बेल्ट के सभी जिलों में तेज बारिश का फ्लैश अलर्ट दिया। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं।

सोनीपत, जींद और गुरुग्राम में सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। झज्जर, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह, हिसार और पंचकूला में भी बारिश जारी है, जबकि चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, सिरसा में बादल छाए हुए हैं। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बीती रात बूंदाबांदी हुई, वहीं चरखी दादरी में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई।

Whatsapp Channel Join

image 56
जींद में भरा पानी

पंचकूला प्रशासन ने बरसाती नदियों के पास न जाने की एडवाइजरी जारी की है और डायल-112 की टीम तैनात कर दी है। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे खतरा बढ़ा है।

image 57
फरीदाबाद 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान:

  • 15 अगस्त: 11 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल) में यलो अलर्ट।
  • 16 अगस्त: 5 जिलों (अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत) में यलो अलर्ट।
  • 17 अगस्त: बारिश की गतिविधियों में कमी, किसी जिले में अलर्ट नहीं।

इस मानसून सीजन में हरियाणा में अब तक सामान्य से 13% ज्यादा बारिश हुई है। 13 अगस्त तक औसतन 270.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 306.5 मिमी दर्ज की गई है। यमुनानगर में सबसे अधिक 709.7 मिमी और महेंद्रगढ़ में 548.1 मिमी बारिश हुई है, जबकि सबसे कम बारिश जींद (159.3 मिमी) और कैथल (159.8 मिमी) में दर्ज हुई है।